एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया लश्कर का आतंकी

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ कल शाम शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ने आज आत्मसमर्पण कर दिया.

हाल के महीनों में यह पहली घटना है जब किसी आतंकवादी ने मुठभेड़ के दौरान अपने हथियार डाले हैं.

पुलिस ने यहां बताया कि आतंकवादी की पहचान आदिल के रूप में की गई है, वह इस साल मई में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुआ था. उसने चारों ओर से घेर लिए जाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया.

जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसे मारा नहीं जाएगा जिसके बाद वह एक मकान के मलबे से बाहर आया और पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी एके 47 राइफल रख दी.

उन्होंने बताया कि आदिल शोपियां के चिटीपोरा का रहने वाला है. उसे पूछताछ के लिए तुरंत वहां से दूर ले जाया गया. मुठभेड़ स्थल से एक और आतंकवादी का शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान तारिक अहमद डार के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि डार कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था.

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने पहले कहा था कि जिन लोगों ने हथियार उठाए हैं, वह आत्मसमर्पण कर सकते हैं और सरकार उनके मामलों पर विचार करेगी.

सुरक्षा बलों ने शोपियां में इमाम साहिब इलाके के बारबग में कल शाम घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था. उन्हें वहां आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसी बीच आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस वजह से मुठभेड़ शुरू हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget