एक्सप्लोरर

कोरोना को लेकर सामना के जरिए शिवसेना का पीएम मोदी पर हमला, कहा- 21 दिन में नहीं जीता जाएगा ये युद्ध

सामना के संपादकीय में लिखा है कि चीन के साथ जीना संभव नहीं है लेकिन पड़ोसी व्यवहार निभाना होगा और उसी तरह चीन के द्वारा फैलाया वायरस आसानी से जाने वाला नहीं है, इसलिए उसके साथ कुछ वक्त रहना होगा.

मुंबईः देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अभी तक देश में 7 लाख मामले आ चुके हैं, जबकि 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में इस बीमारी के खिलाफ संघर्ष लंबा चलने वाला है. महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के मुखपत्र सामना में इसी बात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा गया है. सामना में लिखा गया है कि ये युद्ध 2021 तक चलेगा.

21 दिन में खत्म नहीं होगा कोरोना युद्ध

सामना के संपादकीय में देश में कोरोना की स्थिति के बारे में चर्चा की गई है और लिखा है कि हालात इतनी जल्दी नहीं सुधरने वाले. पीएम मोदी के बयान का हवाला देते हुए सामना में लिखा है कि ये युद्ध 21 दिन में खत्म नहीं होगा.

सामना के संपादकीय में लिखा है, “महाभारत का युद्ध अठारह दिनों तक चला. प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा आत्मविश्वास व्यक्त किया था कि हम 21 दिनों में कोरोना युद्ध जीत कर ही रहेंगे, लेकिन 100 दिनों के बाद भी कोरोना मैदान में डटा हुआ है और लड़नेवाले थक चुके हैं.”

'लॉकडाउन के बाद अनलॉक पर भी सवाल'

देश में करीब ढ़ाई महीने तक चले लॉकडाउन और फिर उसके बाद शुरू हुई ‘अनलॉक’ प्रक्रिया पर भी सामना में सवाल उठाए गए. इसमें लिखा गया लॉकडाउन की तरह ही अनलॉक किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं.

“लगातार ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं, ‘जैसे लॉकडाउन का नियोजन नहीं किया, वैसा ही अनलॉक के बारे में भी हो रहा है क्या? ये खोलो, वो खोलो, लोगों को बाहर निकलने दो, कितने दिनों तक लोगों को बंद रखना चाहते हो?’ लेकिन घर से बाहर निकलते ही कोरोना के दूत बैठे ही हुए हैं.”

'चीन और उसका वायरस आसानी से जाने वाला नहीं'

अपने संपादकीय में सामना ने सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव का भी हवाला दिया है और कहा है “हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा कि सीमा पर चीन का और देश में चीनी वायरस का संकट जारी रहेगा.”

सामना में साथ ही लिखा है कि चीन के साथ जीना संभव नहीं है लेकिन पड़ोसी व्यवहार निभाना ही पड़ता है और उसी तरह देश को भी कोरोना के साथ रहकर जीना सीखना होगा क्योंकि चीन और उसके द्वारा फैलाया वायरस जाने वाला नहीं.

इसके साथ ही चेतावनी देते हुए भी लिखा है कि आधुनिक भारत का ये युद्ध महाभारत से भी ज्यादा कठिन है, जो 18 या 21 दिन नहीं बल्कि 2021 तक चलेगा.

ये भी पढ़ें भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 7 लाख के पार, 1 करोड़ से अधिक की हुई जांच कोरोना वायरस: तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 1.15 लाख के करीब, अबतक 1500 से ज्यादा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? खरगे का सरकार से सवाल
क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? खरगे का सरकार से सवाल
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget