एक्सप्लोरर

'शिवसेना ने सबसे पहले दिया 1 करोड़ का दान, रामलला को किडनैप करना चाहती है बीजेपी...', संजय राउत का बड़ा हमला

संजय राउत ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. पुंछ में जो हमला हुआ है, वो एक तरीके से पुलवामा की तरह है. सरकार आज भी सो रही है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राममंदिर और जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला. संजय राउत ने कहा कि बीजेपी रामलला के नाम पर बार-बार वोट मांग रही है. रामलला देश की अस्मिता हैं, बीजेपी उन्हें किडनैप करना चाहती है. राउत ने दावा किया कि शिवसेना पहली ऐसी पार्टी है, जिसने ट्रस्ट की स्थापना के बाद सबसे पहले 1 करोड़ रुपये का दान दिया था. उन्होंने कहा, रामलला किसी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं है. अयोध्या की जमीन बीजेपी के नाम पर नहीं है. यह रामलला के नाम है. इसलिए इसपर संभल कर राजनीति करें.  
 
संजय राउत ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''वे (बीजेपी सरकार) विपक्ष मुक्त संसद बनाना चाहते हैं. इसी काम में पीएम मोदी लगे हैं. चुनाव में जाते हैं, सीएम बनाते हैं. शपथ ग्रहण में जाते हैं. उत्सव मनाते हैं. उसी वक्त हमारा दुश्मन, देश का दुश्मन कश्मीर में हमारे जवानों के ऊपर हमले की साजिश रचता है. यह बहुत ही गंभीर बात है, संसद में लोग घुस जाते हैं. वहां कश्मीर में आतंकी घुसते हैं, हमारे जवानों पर हमला करते हैं, लेकिन उन्हें इसकी खबर नहीं है. वे (पीएम मोदी) बड़ी बड़ी बातें करते हैं. हवा में बातें करते हैं. 

जवान शहीद हो रहे, सरकार सो रही- संजय राउत

राउत ने कहा, ''पुंछ में जो हमला हुआ है, वो एक तरीके से पुलवामा की तरह है. इसी तरह से पुलवामा में हमला हुआ था. सरकार सो रही थी. आज भी सरकार सो रही है. सरकार 370 हटाने का जश्न मना रही है. जब 370 हटाया था, तो हमने समर्थन किया था. जवानों की सुरक्षा कौन करेगा? बिना लड़े हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. ये क्या चल रहा है. क्या आप एक बार फिर राजनीति करना चाहते हैं. क्या आप एक बार फिर पुलवामा की तरह 2024 में इसी मुद्दे पर वोट मांगने जाना चाहते हैं. आप देखिए दो महीने में कितने जवानों की हत्या हुई, आंकड़ा देखकर आप कांप उठेंगे. अगर हम इस पर संसद में सवाल उठाते हैं. तो हमें निलंबित कर दिया गया. अगर हम सवाल पूछेंगे, तो हमें देश से भी बाहर निकाल देंगे. ये कौन सी लोकशाही है, ये कौन सा लोकतंत्र है.'' 

शिवसेना से राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, देखिए कश्मीर की हालत जिस तरीके से दिखाई जा रही है, वैसी वास्तव में नहीं है. ये बात मैं मानता हूं और इसे पूरा देश देख रहा है. आप सदन में आकर भाषण दे सकते हैं, आप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने भाषण दे सकते हैं, लेकिन कश्मीर की स्थिति 370 हटाने के बाद नहीं बदले, ये पूरा देश जानता है. 

संजय राउत ने कहा, जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती एक स्थानीय नेता हैं. उनसे हमारे मतभेद हो सकते हैं. लेकिन उन्होंने कश्मीर को लेकर जो बात कही वह बिल्कुल सही है. यह जो हमला हुआ, वह पुलवामा का रिपीट था. लगभग तीन चार महीने में हमारे 25 से ज्यादा बड़े आर्मी अफसर शहीद हुए हैं. इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार पूरी तरीके से चुनाव में व्यस्त है, सीएम बदलने में व्यस्त है. केंद्रीय एजेंसियों का केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने में व्यस्त है, तो कश्मीर की हालत कौन सुधारेगा. 

क्या कहा था महबूबा मुफ्ती ने?

दरअसल, 21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर हमला कर दिया था. इस हमले में चार जवान शहीद हो गए. जबकि तीन जवान जख्मी हो गए थे. इसके अलावा बारामूला में पूर्व एसएसएपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इन हमलों पर पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया था. मुफ्ती ने कहा था कि केंद्र द्वारा प्रचारित सामान्य स्थिति के दिखावे को बनाए रखने की कीमत निर्दोष लोगों को चुकानी पड़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget