एक्सप्लोरर

मोदी से इतनी नाराजगी है तो फिर शिवसेना सरकार से अलग क्यों नहीं हो जाती?

पिछले महीने 6 जून की रात उद्धव ठाकरे के घर जाकर अमित शाह ने मुलाकात की थी. उम्मीद की जा रही थी कि दोनों दलों में जो तल्खी है वो दूर हो रही है. लेकिन कल जब मोदी को साथियों की जरूरत थी तब उद्धव ठाकरे ने साथ नहीं दिया.

नई दिल्लीः कल लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जो वोटिंग हुई उसमें एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने हिस्सा नहीं लिया. मोदी सरकार के पक्ष में 325 वोट पड़े और विपक्ष के पक्ष में 126 वोट पड़े थे. इस अविश्वास प्रस्ताव में शिवसेना शामिल नहीं हुई और मोदी सरकार का साथ नहीं दिया जबकि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना केंद्र की मोदी सरकार में साझीदार है. इसके अलावा शिवसेना के अनंत गीते मोदी सरकार में मंत्री हैं वहीं महाराष्ट्र में भी शिवसेना सरकार में शामिल है.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने की थी उद्धव ठाकरे से मुलाकात पिछले महीने 6 जून की रात उद्धव ठाकरे के घर जाकर अमित शाह ने मुलाकात की थी. उम्मीद की जा रही थी कि दोनों दलों में जो तल्खी है वो दूर हो रही है. लेकिन कल जब मोदी को साथियों की जरूरत थी तब उद्धव ठाकरे ने साथ नहीं दिया. शिवसेना ने सरकार में रहते हुए कल वोटिंग में सरकार का साथ छोड़ दिया. अब सवाल ये है तो मोदी से इतनी नाराजगी है तो फिर शिवसेना सरकार से अलग क्यों नहीं हो जाती?

दोनों पार्टियां साथ लड़ें तो बीजेपी का फायदाः सीएसडीएस मई महीने में सीएसडीएस ने जो सर्वे किया था उसके मुताबिक दोनों पार्टियां मिलकर लड़ती हैं तो फिर 48 फीसदी वोट मिल सकते हैं. इसमें बीजेपी को 29 फीसदी और शिवसेना को 19 फीसदी वोट का अनुमान है. इसके मुताबिक 2014 की तुलना में बीजेपी को 2 फीसदी का फायदा जबकि शिवसेना को 5 फीसदी का नुकसान होगा. लेकिन बात अब इससे आगे जा चुकी है.

2019 में शिवसेना के अलग लड़ने की चर्चा हालांकि ये चर्चा जोरों पर है कि शिवसेना अलग लड़ने की तैयारी कर रही है. सवाल ये है कि प्रचार में वोटरों को उद्धव क्या कहेंगे? शिवसेना किसे पीएम बनाना चाहती है? शिवसेना जीतेगी तो केंद्र में किसे समर्थन करेगी? क्या शिवसेना मोदी के बजाए राहुल को पीएम बनाना चाहती है?

ये वो ऐसे सवाल हैं जो उद्धव ठाकरे को लोकसभा चुनाव में अलग लड़ने पर परेशान करने वाले हैं. ऐसे में बहुत मुमकिन है कि शिवसेना भले ही अभी अलग लड़ने की बात कह रही है लेकिन चुनाव के वक्त साथ भी आ सकती है. वहीं ये भी संभव है कि अगर चुनाव के शिवसेना वक्त साथ नहीं आई तो नतीजों के बाद तो पक्का साथ आएगी. नहीं तो मोदी के नाम पर पार्टी निपट भी सकती है.

मोदी ‘फ्रांस’ की तरह जीते, लेकिन ‘क्रोएशिया’ की तरह दिल राहुल ने जीता- शिवसेना

अविश्वास प्रस्ताव: शिवसेना ने कहा- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को झप्पी नहीं झटका दिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget