एक्सप्लोरर

शिवराज चौहान ने कहा- नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या है वजह

डीसीजीआई की तरफ से दो वैक्सीन को आपात मंजूरी दी गई. इसके बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, शशि थरूर और जयराम रमेश ने भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन के आपात मंजूरी पर सवाल उठाते हुए इसे ‘प्री-मैच्योर’ करार दिया और कहा कि यह खतरनाक साबित हो सकता है.

ऐसे वक्त पर जब देश में दो कोरोना वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से आपात इस्तेमाल को लेकर मंजूरी दे दी गई है, अगले कुछ दिनों में देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का काम बड़े स्तर पर शुरू हो जाएगा. इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग प्राथमिकता समूह में सबसे पहले आते हैं उन्हें पहले यह वैक्सीन मिलनी चाहिए.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवराज चौहान ने कहा- “मैंने यह फैसला किया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा. पहले इसे दूसरों को लगाया जाना चाहिए. मेरा नंबर उसके बाद आएगा. हमें यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना है कि प्राथमिकता समूह में आए लोगों को पहले वैक्सीन मिले.”

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता की तरफ से यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है जब एक दिन पहले ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के वीजी सोमनी ने एस्ट्रेजेनिका-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयार की गई ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक की तरफ से तैयार स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी दी है.

जैसे ही डीसीजीआई की तरफ से दो वैक्सीन को आपात मंजूरी दी गई, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, शशि थरूर और जयराम रमेश ने भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन के आपात मंजूरी पर सवाल उठाते हुए इसे ‘प्री-मैच्योर’ करार दिया और कहा कि यह खतरनाक साबित हो सकता है.

जबकि, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी वैक्सीन करार देते हुए कहा था कि वह इसे नहीं लगवाएंगे क्योंकि उन्हें इस वैक्सीन पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि जब उनकी वैक्सीन आएगी तब लोगों को भी वैक्सीन लगवाएंगे.  इधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इन बयानबाजी को देश के वैज्ञानिकों का अपमान करार दिया.

ये भी पढ़ें: इटावा: पूर्व सांसद ने किया अखिलेश यादव का समर्थन, बोले- सपा के लोग नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget