एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या फिर मध्य प्रदेश के सीएम बनेंगे शिवराज सिंह चौहान? abp न्यूज़ पर साफ किया अपना इरादा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की. अब चुनाव रिजल्ट के बाद चेहरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. राज्य में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है.

MP CM Race: मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद बड़ा सवाल है कि बीजेपी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी? इस बीच abp न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पार्टी जो भी भूमिका देगी, हम निभाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जो अपने बारे में जो सोचता है वो अच्छा कार्यकर्ता नहीं है.

शिवराज चौहान ने कहा, ''पार्टी जो उपयुक्त समझेगी, वो काम तय करेगी. हम कार्यकर्ता के नाते, जो भी काम दिया जाए...दरी बिछाने से लेकर, सफाई करने से लेकर सरकार चलाने तक का कोई भी काम हो...करते हैं और करेंगे. हम अपने बारे में विचार नहीं करते हैं. हमारी सोच, हमारे विचार अपने देश के लिए, अपनी पार्टी के लिए कैसे बेहतर कर पाएं...ये है.'' 

मुख्यमंत्री ने बीजेपी की बड़ी जीत पर कहा कि पूरा देश हमारा परिवार है. मध्य प्रदेश में काम किया है. हमारे रिश्ते भाई-बहन और भांजे भांजियों के हैं. उन्होंने कहा, ''मैं जब प्रचार में जाता था तब लाडली बहनें कहती थीं कि अपन जीतेंगे. इसका भाव था की बीजेपी जीत जाएगी. उन्होंने खुद को चुनाव से जोड़ लिया था.''

शिवराज ने बताई जीत की वजह

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''हमने जो काम किया...सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल बनवाए. विकास के काम का असर था. सबसे बड़ी बात है कि डबल इंजन की सरकार थी. पीएम मोदी मध्य प्रदेश की जनता के दिल में बसे हैं. पीएम मोदी का जो स्नेह मिला, उनके दौरे हुए, इससे उत्साह का संचार हुआ. अमित शाह ने बहुत सुनियोजित रणनीति बनाई और जेपी नड्डा का मार्गदर्शन मिला.''

शिवराज सिंह चौहान चार बार से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. बीजेपी की तरफ से सीएम चेहरे की घोषणा नहीं किए जाने के बाद इस पद के लिए कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े नेताओं का नाम राजनीतिक गलियारों में जिक्र छिड़ता रहा है.

मध्य प्रदेश का रिजल्ट

मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस के खाते में 66 और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट मिली है. यहां बीजेपी को 48.55 फीसदी और कांग्रेस को 40.40 फीसदी वोट मिले हैं. 

मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी का कैसा रहा हाल? पीएम मोदी ने ZPM को दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget