एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में पहुंचे शिवपाल और राजभर, बढ़ा प्रदेश का सियासी पारा

Daroupadi Murmu Dinner: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन लखनऊ में किया गया. इस रात्रिभोज में शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर भी पहुंचे.

President Election: राष्ट्रपति चुनाव (President Election) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के पहले बीजेपी सरकार के खिलाफ तैयार हुए गठबंधन में सेंध लगाता नज़र आ रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी (President Candidate) द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में यह सेंधमारी साफ नजर भी आयी. यहां न केवल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा और पार्टी के विधायक शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) बल्कि सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) पाला बदलते दिखे.

ऐसा तब है जब इस रात्रिभोज के एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ लखनऊ में राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति तैयार की थी. ताज़ा घटनाक्रम समाजवादी पार्टी खेमे के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. ये झटका तब और बड़ा हो जाता है जब अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ही उनको झटका दें.

द्रौपदी मुर्मू का यूपी आगमन पर जोरदार स्वागत

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की दोपहर राजधानी लखनऊ पहुंची. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू का पहली बार यूपी आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ-साथ तमाम सहयोगी दलों के नेताओं ने उनका स्वागत किया. साथ ही अपना अपना समर्थन भी दिया. यहां लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी और वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा सरकार में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं संग उन्होंने बैठक की. इसके बाद उनके सम्मान में मुख्यमंत्री आवास में रात्रिभोज का कार्यक्रम रखा गया था.

शिवपाल और राजभर भी पहुंचे डिनर करने

यहां पर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, विधायकों और शीर्ष नेताओं के साथ ही सहयोगी दलों अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा लगा. इसी बीच कार्यक्रम में एसपी विधायक शिवपाल यादव भी पहुंच गए तो सियासी गलियारों में हलचल मच गई. गौरतलब है कि शिवपाल चुनाव के बाद से ही अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं और बगावती सुर अलापते रहते हैं. ऐसे में इस दावत में उनकी मौजूदगी इतना हैरान करने वाली नहीं थी, जितना विधानसभा चुनाव में सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर हुई. इससे सियासी पारा चरम पर पहुंच गया.

यूपी से द्रौपदी मुर्मू को मिला भरपूर समर्थन

एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत नज़र आ रही हैं. उन्हें पहले ही एनडीए के 66 सांसद और 273 विधायकों का समर्थन हासिल था. बाद में बीएसपी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर दिया था. ऐसे में उनके पक्ष में 10 सांसद और एक विधायक के वोट जुड़ेंगे. वहीं शुक्रवार के घटनाक्रम के राजनीतिक मायने समझे जाएं तो शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का अपना वोट और राजा भैया (Raja Bhaiya) की पार्टी जनसत्ता दल के 2 वोट भी उनके पक्ष में जाएंगे. वहीं ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में आ जाते हैं तो सुभासपा के 6 वोट भी मुर्मू पाले के खाते में जुड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Lucknow: लखनऊ पहुंचीं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी समेत BJP के कई बड़े नेताओं ने किया स्वागत

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा जल्द, MP और MLAs के साथ होगी अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget