एक्सप्लोरर

शिवसेना के 'चप्पलमार' सांसद ने दूसरे नामों से करना चाहा एयर इंडिया में सफर

नई दिल्ली: एयर इंडिया के एक कर्मचारी के साथ मारपीट वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने दूसरे नामों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय विमानसेवा में कम से कम तीन बार सीट बुक करवाने का प्रयास किया. हालांकि तीनों बार उनके ये प्रयास विफल ही साबित हुए.

विमानन कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि इस सप्ताह की शुरूआत में शिवसेना नेता के एक कर्मी ने एयर इंडिया के कॉलसेंटर में फोन करके बुधवार को मुंबई से दिल्ली आने वाले विमान एआई 806 में सीट बुक कराने की कोशिश की. कर्मी ने यात्री का नाम रवींद्र गायकवाड़ बताया. टिकट तत्काल ही निरस्त हो गया.

इसके बाद हैदराबाद से दिल्ली आने वाले विमान एआई 551 में एक सीट बुक कराई गई. यह सीट प्रोफेसर वी रवींद्र गायकवाड़ के नाम से बुक कराई गई. यह टिकट भी रद्द हो गया.

तीसरा प्रयास अगले दिन किया गया. इस बार नागपुर से मुंबई के रास्ते दिल्ली जाने वाले विमान में टिकट करवाने की कोशिश की गई. सांसद के कर्मी ने ‘‘प्रोफेसर रवींद्र गायकवाड़’’ के लिए टिकट बुक करवाने के लिए एक ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया.

सूत्र ने कहा कि ट्रैवल एजेंट ने तत्काल स्थानीय स्टेशन प्रबंधक से संपर्क किया और सूचना एयर इंडिया के मुख्यालय को भेज दी गई. एयर इंडिया ने पूर्व में अपने सभी स्टेशन प्रबंधकों और बुकिंग अधिकारियों को एक ‘अस्वीकार्यता आदेश’ जारी किया था और उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि ‘‘रवींद्र गायकवाड़ के संदर्भ में एयर इंडिया की सभी उड़ानों में उपद्रवी और असुरक्षित यात्री की स्वीकार्यता एवं यात्रा पर प्रतिबंध’’ का पालन किया जाए.

भारतीय उड्डयन इतिहास में एक अभूतपूर्व कदम के तहत शिवसेना के सांसद को पहले सभी बड़ी घरेलू विमानन कंपनियों में सफर करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था. बीते गुरूवार को एयर इंडिया के एक वरिष्ठ कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर गायकवाड़ के खिलाफ यह कदम उठाया गया था.

गायकवाड़ इस बात पर गुस्सा थे कि उन्हें विमान में बिजनेस क्लास की सीट नहीं दी गई थी. जबकि वह खुद ही एक ऐसे विमान में चढे थे, जिसमें सिर्फ इकोनॉमी क्लास की सीटें थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ में PK की जीत, RJD की भी बढ़ी चिंता, क्यों कई मायनों में है खास?
BJP के गढ़ में PK की जीत, RJD की भी बढ़ी चिंता, क्यों कई मायनों में है खास?
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget