एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव: शिवसेना ने कहा- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को झप्पी नहीं झटका दिया है

स्पीकर सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी के भाषण के बाद पीएम मोदी के गले मिलने पर नाराजगी जताई. बीजेपी ने राहुल गांधी के पीएम मोदी के गले लगाने की घटना की निंदा की.

नई दिल्ली: कांग्रेस राहुल गंधी ने आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. भाषण के बाद राहुल गांधी सभी को हैरान करते हुए अपनी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट की ओर गए और उन्हें गले लगा लिया. सरकार में सहयोगी शिवसेना ने राहुल गांधी के पीएम मोदी के गले मिलने को सही बताया है. शिवसेना ने कहा है कि राहुल गांधी ने झप्पी नहीं दी बल्कि पीएम मोदी को जटका दिया है.

क्या कहा शिवसेना ने? शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ''हिंदुस्तान की राजनीति किसी दुर्भावना से नहीं चलती. लोग कहते हैं ये सब नौटंकी है य ड्रामा है लेकिन राजनीति में इस तरह के ड्रामे भी किए जाते हैं. मुझे लगता है कि राहुल गांधी राजनीति की असली पाठशाला में जा चुके हैं. जिस तरह से मोदी जी जादू की झप्पी लगाई, ये झप्पी नहीं झटका था.'' शिवसेना ने कहा कि इसके लिए क्या कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने तो पीएम मोदी को आदर सम्मान दिया है.

बीजेपी ने राहुल के गले मिलने पर क्या कहा? बीजेपी ने राहुल गांधी के पीएम मोदी के गले लगाने की घटना की निंदा की है. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि यह सबकुछ पहले से स्क्रिप्ट में लिखा था और जैसा लिखा था वैसे ही वो प्रधानमंत्री पर टूट पड़े जाकर. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा, ''राहुल गांधी ने आज जो किया वो बहुत बचकानी हरकत थी. उम्र बढ़ गई है लेकिन उनका बचपना नहीं गया. संसदीय नियमों को पानी में बहा दिया.''

स्पीकर ने राहुल की हरकत पर नाराजगी जताई स्पीकर सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी के भाषण के बाद पीएम मोदी के गले मिलने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने राहुल गांधी के पीएम मोदी को गले पर आपत्ति जताते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री जब सदन में बैठे हैं तो वो नरेंद्र मोदी नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं.'' इसके अलावा सुमित्रा महाजन ने कहा कि ''राहुल गांधी ने अपनी सीट पर जाकर आंख चमकाई तो वो भी सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है. पीएम पद की गरिमा होती है और सदन की गरिमा होती है जिसका पालन किया जाना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?
2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
कश्मीर के AIIMS अवंतीपोरा में जल्द शुरू होगा इलाज, दिसंबर से पहले OPD खोलने का लक्ष्य
कश्मीर के AIIMS अवंतीपोरा में जल्द शुरू होगा इलाज, दिसंबर से पहले OPD खोलने का लक्ष्य
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget