एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना की आपत्ति, कहा- नेहरू, गांधी की तरह सावरकर भी देवता

राहुल गांधी ने आज 'भारत बचाओ रैली' में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है और इसलिए मैं माफी नहीं मांगूंगा. बीजेपी रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर लगातार हमलावर है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी के सावरपर पर दिए बयान पर नया विवाद शुरू हो गया है. महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं बल्कि पूरे देश के देवता हैं, उनका सम्मान होना चाहिए. बता दें कि राहुल गांधी ने आज भारत बचाओ रैली के दौरान कहा था कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं गांधी है मैं माफी नहीं मांगूगा.

संजय राउत ने राहुल के बयान पर क्या कहा? शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है. संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा, ''वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं पूरे देश के देवता हैं. सावरकर के नाम पर देश को गर्व और गौरव है. नेहरू-गांधी की ही तरह सावरकर ने भी स्वतंत्रता के लिए जीवन का संघर्ष किया. ऐसे हर एक देवता का सम्मान करना ही चाहिए. जय हिंद'' राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना की आपत्ति, कहा- नेहरू, गांधी की तरह सावरकर भी देवता

एक दूसरे ट्वीट में संजय राउत ने लिखा, ''हम पंडित नेहरू, महात्मा गांधी को मानते हैं, आप वीर सावरकर का अपमान ना करें. समझदार को ज़्यादा बताने की जरुरत नहीं.''

देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी को घेरा महाराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, ''कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान बेहद निंदनीय है. सावरकर ने अपने जीवन की आहुति मातृभूमि के लिए दे दी. अपना सबकुछ अर्पण कर दिया. सिर्फ उपनाम गांधी होने से कोई गांधी नही होता , यह ध्यान देना चाहिए.'' उन्होंने लिखा, ''ऐसी भाषा का उपयोग करना, यह देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले तमाम देशभक्तों का अपमान है. इसलिए अपने बयान के लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफ़ी मांगना चाहिए.''

भारत बचाओ रैली में क्या बोले राहुल? राहुल गांधी ने आज 'भारत बचाओ' रैली के दौरान कहा कि वह "रेप इन इंडिया" वाले अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे. राहुल गांधी ने कहा, ''ये लोग कहते हैं माफी मांगो. मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है राहुल गांधी है. मैं सच बात बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा. मर जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा.''

बता दें कि राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर कल संसद में भी हंगामा हुआ था. इसके बीजेपी की महिला सांसदों ने स्मृति ईरानी की अगुवाई में चुनाव आयोग से भी राहुल गांधी की शिकायत की थी. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी.

राहुल गांधी ने क्या कहा था? 12 दिसंबर को झारखंड में एक चुनाव सभा के दौरान देश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा, ''देश में नरेन्द्र मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया. अब जहां भी देखो रेप इन इंडिया... अखबार खोलो, झारखंड में महिला से बलात्कार, यूपी में हर प्रदेश में हर रोज रेप इन इंडिया.. नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ... बीजेपी के एमएलए से बचाना है." इसी बयान के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई और माफी की मांग करने लगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget