एक्सप्लोरर

Shiv Sena Foundation Day: एक बार फिर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आमने-सामने, अलग-अलग मनाएंगे स्थापना दिवस, पोस्टर वॉर शुरू

Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना के स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे गुट ने मातोश्री बंगले के पास के इलाके में पोस्टर लगाए हैं. दोनों गुट अलग-अलग कार्यक्रम भी कर रहे हैं.

Shiv Sena Foundation Day 2023: उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट एक बार फिर आमने-सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार न तो किसी ने पार्टी छोड़ी है और न कोई किसी गुट में शामिल हुआ है. दरअसल, आज 19 जून को उद्धव और शिंदे दोनों ही शिवसेना का स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं. एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना गोरेगांव स्थित NESCO ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन करेगी. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सेंट्रल मुंबई के सियोन में कार्यक्रम करने जा रही है. इसे लेकर पोस्टर वार पहले ही शुरू हो गया है.

शिंदे गुट ने कलानगर इलाके में पोस्टरबाजी की है. ये वही इलाका है जहां पर उद्धव ठाकरे का निवास स्थान मातोश्री स्थित है. इलाके में लगे पोस्टरों में लिखा गया है कि शेरों की लीग अब चली गोरेगांव.

बीते साल शिवसेना में हुई थी टूट

साल 2022 में शिवसेना में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुट में बंट गई थी. एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे से अलग हो गए थे. उन्होंने दावा ठोंका कि उनकी शिवसेना ही असली शिवसेना है. पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में दोनों गुट चुनाव आयोग के पास पहुंचे, जहां फैसला शिंदे के पक्ष में गया. चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना को ही असली शिवसेना करार दिया. पार्टी का चुनाव चिह्न धनुष बाण भी शिंदे गुट को मिला.

उद्धव ठाकरे गुट को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम दिया गया. उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना को मशाल चुनाव चिह्न दिया गया. इसके पहले दशहरा रैली को लेकर भी दोनों गुटों में भिड़ंत देखने को मिली थी. अब शिवसेना के स्थापना दिवस पर एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं.

एक दिन पहले ही मनीषा कायंदे ने छोड़ा उद्धव का साथ

स्थापना दिवस के एक दिन पहले जब उद्धव ठाकरे मुंबई में राज्य पदाधिकारियों की बैठक कर रहे थे, उसी शाम को महाराष्ट्र की एमएलसी मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गईं. कायंदे ने आरोप लगाया कि ठाकरे गुट में महिलाओं से पैसे मांगे जाते हैं. उद्धव ठाकरे के लिए दो दिन में ये दूसरा झटका था. इसके एक दिन पहले ही शिशिर शिंदे ने भी इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें

Election 2024: क्या मोदी के खिलाफ नहीं बन पाएगा ग्रैंड अलायंस ? जानें नीतीश के मिशन 2024 की राह में क्या हैं रोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget