एक्सप्लोरर

मुंबई में नए किराए अधिनियम पर शिवसेना-बीजेपी में तकरार बढ़ी

मुंबई में नए किराए अधिनियम को लेकर शिवसेना-बीजेपी में तकरार बढ़ गई है. शिवसेना का आरोप है कि नया अधिनियम किराएदारों के लिए बेहद नुक़सानदेह है. अब मुंबई के लाखों किराएदारों को बढ़ा हुआ किराया देना पड़ेगा.

मुंबईः भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने आज विधायकों के एक दल के साथ आवास और शहरी मामलों के केंन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाक़ात कर उन्हें बताया कि मुंबई में शिवसेना किस तरह किराएदारों और ज़मीन मालिकों को भड़का रही है. और इसके लिए मंत्रालय की ओर से जल्द से जल्द एक स्पष्टीकरण की ज़रूरत है. इस दल में  मुंबई से विधायक कैप्टन तमिल सेलवन, श्राहुल नार्वेकर के अलावा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी भी मौजूद थे.   

क्या है पूरा मामला

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने  "द मॉडल टेनेंसी एक्ट 2021" लागू किया है. अभी किसी भी राज्य ने इसे लागू नहीं किया है. अब राज्यों को इसे लागू करना है. लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना ने इसे लेकर हंगामा शुरू कर दिया है. शिवसेना का आरोप है कि इस नए किराया एक्ट से मुंबई जैसे महानगरों के लाखों किराएदारों को नुक़सान होगा और उन्हें बढ़ा हुआ किराया देना पड़ेगा.   

शिवसेना का आरोप  

शिवसेना का आरोप है कि नए किराएदारों को भी पूरी तरह बाज़ार भरोसे छोड़ दिया गया है. इसमें किराएदारों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई गई है. शिवसेना का कहना है कि अब तक चला आ रहा किराया क़ानून ही ठीक है.

मुंबई बीजेपी का आरोप  

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि इस अधिनियम को लेकर विपक्षी दल मुंबई में लोगों के बीच कई तरह की अफ़वाहें फैला रहे हैं, जिनको जल्द से जल्द दूर करना आवश्यक है. इस नये अधिनियम से जमीन के मालिक तथा किरायेदारों के बीच बेहतर तालमेल की कमी देखी जा रही है. इसी का लाभ उठाते हुए शिवसेना भ्रम की स्थिति फैला रही है. मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि बीजेपी विधायकों के दल ने हरदीप सिंह पुरी से मुलाक़ात करके मुंबई की मौजूदा अचल संम्पति दर, व्यवसायिक व अवासीय स्थिति, किराया व पगड़ी प्रणाली आदि पर विस्तार से चर्चा की और विपक्षी दल जिन बिंदुओं से भ्रम की स्थिति बना रहे हैं उनसे मंत्रालय को अवगत कराया.   

पहले से चले आ रहे किराए अनुबंध पर लागू नहीं होगा नया एक्ट  

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से कहा कि मंत्रालय की ओर से दो प्रमुख मुद्दों को स्पष्ट करते हुए एक परिपत्र जारी किया जाना चाहिए.   

मंत्रालय जारी करे नए किराया एक्ट पर स्पष्टीकरण 

प्रस्तावित अधिनियम की धारा 4 (1) और अन्य स्थानों पर यह लागू होता है. "अधिनियम लागू होने के बाद” इसका मतलब है कि अधिनियम 'पूर्वव्यापी' (Retrospective) नहीं है, लेकिन कुछ लोग यह भ्रम फ़ैला रहे है कि यह पूर्वव्यापी है. इस विषय पर स्पष्टीकरणकी जरुरत है कि यह पूर्वव्यापी नही है. यह स्पष्टीकरण भ्रम फ़ैलाने लोगोंका मुहं बंद कर देगा.  

किराए पर रहती है मुंबई की बड़ी आबादी   

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह देखते हुए कि मुंबई और महाराष्ट्र में पगड़ी प्रणाली की आबादी काफी अधिक है, एक स्पष्टीकरण की ज़रूरत है जिसमें ये स्पष्ट किया जाय कि - यह नया एक्ट किरायेदारी और जमींदार संबंधों की पगड़ी प्रणाली पर लागू नहीं होता है.  मंत्रालय की ओर से इस स्पष्टीकरण के जारी होने से मुंबई के भूमि मालिक तथा किरायेदारों के बीच उत्पन्न भय का वातावरण स्वयं ही समाप्त हो जायेगा.

भारत और चीन के बीच 24 जून को होगी WMCC की अहम बैठक, सीमा पर तनाव घटाने के उपायों पर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget