एक्सप्लोरर

भारत और चीन के बीच 24 जून को होगी WMCC की अहम बैठक, सीमा पर तनाव घटाने के उपायों पर होगी बात

भारत और चीन के सैन्य कमांडर 9 अप्रैल 2021 को मिले थे. इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच मौजूदा सीमा तनाव को सुलझाने को लेकर बातचीत की कवायद ठिठकी हुई थी. बीते साल हुई गलवान घाटी की हिंसक घटना का एक साल पूरा होने के बाद यह पहला मौका होगा जब तनाव घटाने के लिए वार्ता की कवायद शुरु होगी.

नई दिल्लीः भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बीते एक साल से अधिक वक्त से जारी गतिरोध सुलझाने की कोशिशों में फिर बातचीत की कवायदों का दौर शुरु होगा. इस कड़ी में भारत और चीन के बीच कूटनीतिक स्तर पर इस हफ्ते डब्लयूएमसीसी की अहम बैठक होगी. वहीं इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कमांडर स्तर की वार्ताएं भी होनी हैं. भारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत के लिए बने डबल्यूएमसीसी की 22वीं बैठक गुरुवार 24 जून को होगी. 

महत्वपूर्ण है कि भारत और चीन के बीच बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर संवाद की कवायद बीते कई हफ्तों से रुकी हुई है. दोनों देशों के बीच डब्ल्यूएमसीसी की 21वें दौर की बैठक जहां 12 मार्च को हुई थी.

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते होने वाली बैठक में भारत का जोर खासतौर पर पीपी15 और पीपी17ए जैसे उन बिंदुओं से सैन्य मौजूदगी घटाने के फार्मूला पर होगा जहां दोनों तरफ से सैनिक मोर्चाबंदी अब भी मौजूद है. क्योंकि आमने-सामने की मोर्चाबंदी हटाए बिना आपसी तनाव घटाने के अन्य उपायों को सुनिश्चति करना और शांति बहाली के कदमों पर बढ़ना मुमकिन नहीं है. इन वार्ताओं के नतीजे भारत और चीन के बीच रुकी शीर्ष स्तर संवाद समेत द्विपक्षीय रिश्तों की प्रक्रिया का भविष्य तय करेंगे. 

साथ ही सीमा तनाव के बीच भारत के लिए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे आयोजनों की मेजबानी भी कूटनीतिक चुनौती ही होगी. गौरतलब है कि ब्राजील,रूस,भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स की अध्यक्षता इस बार भारत के पास है. ऐसे में भारत को सितंबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करनी है जिसमें अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और भागीदार के तौर पर अन्य नेताओं के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद रहेंगे. कोरोना के हालात और चीन के साथ संबंधों में तनाव के बीच इस बात की संभावना ही अधिक है कि ब्रिक्स की यह शिखर बैठक वर्चुअल तरीके से हो.

ध्यान रहे कि पिछली बार चीन ने 9 अप्रैल को हुई सैन्य कमांडर स्तर वार्ता में हॉटस्प्रिंग (पीपी15) और गोगरा (पीपी17ए) जैसे इलाकों से अपनी सैन्य मौजूदगी हटाने से इनकार कर दिया था. ऐसे में भारत ने भी इन मोर्चों पर अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है. हालांकि इतना जरूर है कि पहले की तुलना में इन दोनों ही इलाकों में सैनिकों की मौजूदगी पहले की अपेक्षा कुछ कम हुई है. 

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच फरवरी 2021 में बनी आपसी समझ के बाद पैंगोंग झील के उत्तर व दक्षिणी इलाकों से दोनों पक्षों ने अपनी सैन्य मौजूदगी घटा ली थी. हालांकि लद्दाख में फैली वास्तविक नियंत्रण रेखा के कई मोर्चों पर सैन्य असहमति के बिंदु बरकरार हैं. हॉटस्प्रिंग और गोगरा ऐसे ही इलाके हैं जहां मई 2020 के बाद से चीन ने अपने सैनिकों को आगे बढ़ाया लेकिन अब तक पीछे नहीं लिया है. गत सप्ताह विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि आमने-सामने की मोर्चाबंदी खत्म करने के लिए तय डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया शेष इलाकों में जल्द पूरी होने पर तनाव घटाने के उपायों पर दोनों पक्ष आगे बढ़ सकेंगे. ताकि शांति बहाली और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को आगे बढ़ाया जा सके.

इसके अलावा देपसांग इलाके में भी चीनी सौनिकों की मौजूदगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक फांस की तरह बरकरार है. सूत्रों के मुताबिक पूरी तरह शांति बहाली और अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में लौटने के लिए जरूरी है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर न केवल चीन के सैनिक आमने-सामने की मोर्चाबंदी हटाने पर राजी हों. बल्कि चीन इलाके से अपनी सैन्य मौजूदगी घटाने पर भी राजी हो. तभी डिसएंगेजमेंट और डीएस्केलेशन यानी तनाव घटाने की तय योजना को अमल में लाया जा सकता है.

मंजूरियों के इंतजार में उलझी अमेरिकी टीकों की मदद, भारत में इंडैम्निटी बॉन्ड के बिना US निर्मित टीकों की आमद मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget