एक्सप्लोरर

Okha Port: ओखा बंदरगाह के पास दो जहाजों में टक्कर, बचाव के लिए पहुंचे 2 छोटे शिप

Gujarat: गुजरात में ओखा बंदरगाह (Okha Port) के पास दो जहाजों में टक्कर हो गई. ये टक्कर एमवी एविएटर (MV Aviator) और एमवी ग्रेस (MV Atlantic Grace) नाम के जहाजों के बीच हुई.

Okha Port Gujarat: गुजरात में ओखा बंदरगाह (Okha Port) के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. एमवी एविएटर (MV Aviator) और एमवी ग्रेस (MV Atlantic Grace) नाम के जहाजों के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. फिलहाल दोनों जहाजों के क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं. ये हादसा ओखा बंदरगाह से करीब 10 नॉटिकल माइल दूर हुई.

टक्कर की सूचना मिलते ही कोस्ट गार्ड (Coast Guard) के दो छोटे शिप बचाव और राहत कार्यों के लिए पहुंचे. तीसरे शिप को भी कोस्ट गार्ड की तरफ से मौके पर रवाना किया जा रहा है. कोर्ट गार्ड यह भी देख रहा है कि दोनों जहाजों से तेल लीक न हो सके. हादसा 26 नवंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ. इसके बाद कोस्ट गार्ड को सूचना मिली तो फौरन राहत और बचाव के लिए दल रवाना किया गया. 

एमवी ग्रैस में 21 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं. एमवी एविएटर में फिलिपिन्स के 22 क्रू मेंबर हैं. जहाजों की स्थिति के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी. हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों जहाजों के क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. जहाजों से तेल लीक होने के बाद दिक्कत बढ़ जाती है. ऐसे में कोस्ट गार्ड क्रू मेंबर्स को सुरक्षित करने के बाद प्राथमिकता के तौर पर इस बात की कोशिश कर रहा है कि दोनों जहाजों से तेल लीक न होने पाए.

खराब हो गया था एक जहाज का इंजन
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आ रहा है कि एक जहाज का इंजन खराब हो गया था. इसकी वजह से उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया. इसी दौरान दूसरी तरफ से भी जहाज आ गया. फिर दोनों में टक्कर हो गई.  

तेल लीक हुआ तो बढ़ जाएगी दिक्कत
तेल लीक होने के बाद जलीय जीवों पर खतरा बढ़ जाता है. बताया जाता है कि तेल रिसाव से जो जहरीले हाइड्रोकार्बन निकलते हैं, उससे जलीय जीवों की त्वचा और दूसरे अंग खराब हो जाते हैं. इसके संपर्क में आने वाले जीवों की मौत हो जाती है. सतह पर तेल की एक लेयर जम जाती है। फिर इसे साफ करना बेहद मुश्किल भरा काम होता है.

ये भी पढ़ें

Nawab Malik बोले- अनिल देशमुख की तरह मुझे भी फंसाने की हो रही है कोशिश, पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्री अमित शाह से करुंगा शिकायत

Dantewada News: भारत बंद को सफल बनाने के लिए नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में रेलवे ट्रैक उखाड़ा, मालगाड़ी पटरी से उतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget