एक्सप्लोरर

शिमोगा DCC बैंक के पूर्व चेयरमैन आरएम मंजुनाथ गौड़ा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की ED कस्टडी में भेजा 

8 अप्रैल को ईडी ने शिमोगा और बेंगलुरु में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें शिमोगा DCC बैंक की सिटी ब्रांच भी शामिल थी. ये कार्रवाई PMLA के तहत की गई. इस दौरान बड़ी मात्रा में सबूत बरामद किए गए.

ED Action Against Money Laundering:  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने Shimoga जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व चेयरमैन आरएम मंजुनाथ गौड़ा को 9 अप्रैल 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां PMLA स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ED कस्टडी में भेज दिया.  

बीते 8 अप्रैल को ईडी ने शिमोगा और बेंगलुरु में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें शिमोगा DCC बैंक की सिटी ब्रांच भी शामिल थी. ये कार्रवाई PMLA के तहत की गई. इस दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं.

बैंक में हुई थी करोड़ों की हेराफेरी

ईडी की जांच में सामने आया है कि शिमोगा DCC बैंक की सिटी ब्रांच में करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई है. इस घोटाले का मास्टरमाइंड ब्रांच मैनेजर बी. शोभा को बताया जा रहा है, जिसने आरएम मंजुनाथ गौड़ा के इशारों पर ये सारा घोटाला किया. लोकायुक्त पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, बी. शोभा और बाकी आरोपियों ने मिलकर लगभग 62.77 करोड़ रुपए बैंक से गबन किए. 

मंजुनाथ गौड़ा तक पहुंचे रुपये

इन लोगों ने फर्जी गोल्ड लोन अकाउंट्स खोलकर, नकली और झूठे दस्तावेजों के जरिए बैंक से पैसे निकाले. कई खाताधारकों को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उनके नाम पर लोन लिया गया है. जांच में ये भी पता चला कि इस घोटाले से जो पैसे मिले, उन्हें मंजुनाथ गौड़ा तक पहुंचाया गया. उसने इन पैसों से कई प्रॉपर्टी खरीदीं, जिनमें कुछ चल और कुछ अचल संपत्तियां शामिल हैं. लोकायुक्त पुलिस की चार्जशीट में ये भी बताया गया है कि मंजुनाथ गौड़ा के पास उसकी आमदनी से कहीं ज्यादा संपत्ति मिली है.

स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की कस्टडी में भेजा

ईडी ने मंजुनाथ गौड़ा को PMLA की धारा 19 के तहत अरेस्ट किया है और फिलहाल वह 14 दिन की ED कस्टडी में है. ईडी की जांच अभी भी जारी है और आगे और खुलासे होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget