एक्सप्लोरर

Shikhar Sammelan UP: सतीश मिश्रा बोले- 2022 में मायावती ही बनेंगी सीएम, ब्राह्मण BSP के साथ

बसपा महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने शिखर सम्मेलन में कहा कि अगले साल मायावती ही मुख्यमंत्री बनेंगी. लोग बीजेपी सरकार से नाराज हैं और राज्य के ब्राह्मण बीएसपी के साथ हैं.

ABP Shikhar Sammelan: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. इसको लेकर बसपा महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में कहा कि अगले साल मायावती ही मुख्यमंत्री बनेंगी. लोग बीजेपी सरकार से नाराज हैं और राज्य के ब्राह्मण बीएसपी के साथ हैं.

बीजेपी से दुखी हैं ब्राह्मण- सतीश मिश्रा

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘’अबकी बार 2007 के मुकाबले हमारे साथ ज्यादा जुड़ रहे हैं. ब्राहमण समाज को प्रताडित किया जा रहा है. एनकाउंटर हो रहे हैं. बीजेपी से ब्राहमण दुखी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’ब्राहमण बुद्दिजीवी हैं, जब उनके मुख्यमंत्री थे तो क्या मिला? मेरी पार्टी सर्वजन हिताय की बात करती है. ब्राहमण संकल्प लेते हैं कि बीएसपी के साथ है. मायावती शासन चलाना जानती हैं.’’

सतीश चंद्र ने आगे कहा, ‘’मायावती ही मुख्यमंत्री बनेंगी. मेरे बनाने के बारे भ्रम फैलाया जाता है. मैं किसी पद के लिए नहीं बैठा हूं. मैं सिर्फ मायावती के साथ हूं. लोग उनको मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुके हैं, वो अच्छी प्रशासक हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’प्रबुद्ध सम्मेलन में ब्राहमण ज्यादा आ रहे हैं, क्योंकि उनके साथ धोखा हुआ है. उनको मायावती ने सम्मान दिया था, लेकिन बीजेपी के लोगों ने उनको ठगने का काम किया है.’’

सतीष चंद्र मिश्रा ने सीएम योगी की कमियां भी गिनाईं. उन्होंने कहा-

‘’राज्य में बेरोजगारी है.

कोरोना के दौरान लाशों को गंगा में बहाया गया.

महिलाओं के साथ हर दो घंटे में बलात्कार हो रहा है.

कानून के नाम पर दहशत फैली हुई है.

विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया है.

विज्ञापन पर 300 करोड़ खर्च करते हैं.

एक भी जिला नहीं है, जहां पर सड़के ठीक हों.

भाईचारा को बिगाड़ने का काम किया है.’’

सतीष मिश्रा ने कहा, ‘’हाथरस में दलित की हत्या हो जाती है, बॉडी नहीं दी गई. उधर किसान परेशान हैं. राज्य में 500 किसानों की मौत हुई. जीएसटी और नोटबंदी से कारखाने बंद हो गए हैं और लोग बेरोजगार हैं.’’

बीएसपी बीजेपी की बी टीम है?

इस सवाल के जवाब में सतीश मिश्रा ने कहा कि जब बीएसपी ने केंद्र में कांग्रेस को समर्थन दिया था तो बीजेपी वाले बी टीम कहते थे. आज साथ में नहीं हैं और बीएसपी किसी से गठबंधन नहीं कर रही. बीएसपी सिर्फ यूपी की ए टीम है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget