एक्सप्लोरर

ShikharSammelan2019: कांग्रेस का हर बयान पाकिस्तान का समर्थन करने वाला है- राकेश सिन्हा

एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन कार्यक्रम के मंच पर बीजेपी से राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर बयान पाकिस्तान का समर्थन करने वाला है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन के मंच पर बीजेपी से राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा और कांग्रेस सांसद अमी याग्निक के बीच जमकर कई मुद्दों पर बहस हुई. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की पार्टियों पर कई गंभीर आरोप लगाए. राकेश सिन्हा ने कांग्रेस पर मुस्लिम ध्रुवीकरण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विरोधी होने से हमारा काम आसान हो गया है और वो मुस्लिम ध्रुवीकरण करने के लिए वायनाड गए हैं. इस बार देश के लोकसभा चुनाव के बाद पता चल जाएगा कि कांग्रेस 44 से 45 होगी या 44 से 40. राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड जाकर राम राज्य की बात करेंगे क्या?

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''कांग्रेस का हर बयान पाकिस्तान का समर्थन करने वाला है. इन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल उठाया, कहा कि सिर्फ कौवे मारकर हमारी सेना आ गई. देश की सेना के मनोबल को तोड़ने वाले बयान इनके कई नेताओं ने दिए. कांग्रेस ने सिर्फ 10 जनपथ में पैसे इक्ट्ठे किए. कांग्रेस राम मंदिर के नाम से ही भागती है. क्या कांग्रेस इस बात को खुलकर कहेगी कि वो राममंदिर बनवाएगी लेकिन वो कभी नहीं कहेगी. बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वो राम मंदिर बनवाएगी, दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकेगी.''

राकेश सिन्हा ने आगे कहा कि मोदी का अर्थ ही है विकास. हम लोगों ने अर्थव्यवस्था को इतनी अच्छी हालत में पहुंचा दिया है कि कांग्रेस अपने न्याय योजना के वादे को कर पाने में समर्थ हो पा रही है. इन्होंने ये वादा 2009 और 2014 में क्यों नहीं किया, 2019 में इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि एनडीए सरकार ने सरकारी खजाने में पैसा भरा है. हमारी सरकार ने देश के लोगों तक काम पहुंचाने का वादा किया है जिसे पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड जाते हैं तो वहां मुस्लिम वोट के लिए बात करते हैं, मंदिर जाते हैं तो वहां जनेऊधारी हो जाते हैं. राहुल गांधी हर जगह अलग चरित्र दिखाते हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा 130 करोड़ भारतीयों की बात करते हैं. अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो सिद्धू और मणिशंकर जैसे नेताओं को पार्टी से निकाल सकते हैं क्या?

अमी याग्निक ने किया पलटवार

अमी याग्निक ने भी राकेश सिन्हा पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने देश के युवाओं के साथ धोखा क्यों किया? 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन इसके आंकड़ें क्यों नहीं देती. एनएसओ के आंकड़ों को पेश होने से रोक देती है. जो आंकड़ें आते हैं उन्हें मानते नहीं हैं. नौकरियों के मोर्चे पर ये सरकार बिल्कुल फेल रही है.

अमी याग्निक ने आगे कहा कि कांग्रेस की योजनाओं को अपने नाम से बदलकर बीजेपी ने फायदा उठाने की कोशिश की है. सरकार कांग्रेस के विद्युतीकरण के काम को अपनी उपल्ब्धि बता रही है. ये काम कांग्रेस के राज में हुआ जिसके पूरा करने का श्रेय बीजेपी ले रही है. अरुणाचल प्रदेश में अफ्सपा हटाने की बात पर बीजेपी क्यों खामोश हो जाती है. बीजेपी नाम बदलने में बहुत माहिर है.

अमी याग्निक ने कहा, ''बीजेपी कांग्रेस के परिवारवाद की बाद करती है तो बीजेपी ने क्या किया? वहां सिर्फ दो ही लोगों पर पूरी पार्टी चल रही है और किसी को आगे आने का मौका नहीं दिया जाता है. बीजेपी ने रोजगार के मुद्दे पर क्या किया? सरकार ने महिलाओं के लिए क्या किया? कांग्रेस सरकार ने तो पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करवा दिया और एनडीए सरकार के पीएम अपनी विदेश यात्रा का कार्यक्रम बदलकर अचानक पाकिस्तान चले जाते हैं, वहां शॉल भेंट देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर आ जाते हैं. बीजेपी के मंत्री घोटाले करने के बाद भी इस्तीफा नहीं देते, इन्होंने वादा किया था लोकपाल का लेकिन 5 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोकपाल लेकर आए हैं.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget