एक्सप्लोरर

JNU की पूर्व छात्रा शेहला रशीद पर देशद्रोह का केस दर्ज, सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी का आरोप

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है. शेहला रशीद पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय सेना को लेकर फेक न्यूज़ फैलाई है. दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है.

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि तिलक मार्ग थाने में एक वकील की शिकायत के आधार पर शेहला राशिद के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''एफआईआर आईपीसी की धारा 124-ए (राजद्रोह), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना)  153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने वाला) के तहत दर्ज किया गया है.''

बता दें कि शेहला रशीद ने 18 अगस्त को एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने सेना पर कश्मीरियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था. इन आरोपों को सेना ने झूठा बताया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है.

क्या कहा था शेहला रशीद ने

ट्वीट की एक सीरीज में शेहला रशीद ने दावा किया था कि भारतीय सेना गलत तरीके से कश्मीर में पुरुषों को उठा रही थी, घरों में छापे मार रही थी और जम्मू-कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रही थी. शेहला राशिद ने दावा किया था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए कश्मीर में मानवाधिकार का हनन कर रही है.

सेना ने आरोपों को बताया निराधार

सेना की तरफ से कहा गया कि शेहला ने जो आरोप लगाए हैं वे आधारहीन है और सेना उन्हें नकारती है. सेना ने कहा कि ऐसी असत्यापित और झूठी खबरें आसामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा लोगों को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget