एक्सप्लोरर

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने के दिए संकेत, बोला- पीएम पर हमला

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि 'सर, देश आपका सम्मान करता है लेकिन नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी झलकती है.

पटनाः लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा एलान किया है. अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उन्होंने संकेत दिया है कि वह पार्टी छोड़ देंगे. इस दौरान इशारों इशारों में ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है.

अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा जो वादे किए गए थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही वादे पूरे हों. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में हम न होंगें.

इशारे इशारों में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, ''सर, देश आपका सम्मान करता है लेकिन नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी झलकती है.'' उन्होंने एक सवाल पूछा कि क्या नेतृत्व जो कर रहा है और कह रहा है क्या लोग उस पर विश्वास कर रहें हैं? अपने प्रश्न का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, ''शायद नहीं! खैर कोई नहीं अब काफी देर हो चुका है.''

बता दें कि पार्टी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले भी पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा था कि अब एक नए बेहतर नेतृत्व को कार्यभार संभालना चाहिए.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में वे एकमात्र प्रधानमंत्री होंगे, जिनके कार्यकाल में एक भी सवाल और जवाब का सत्र नहीं हुआ है.

उन्होंने पूछा, ''आपको नहीं लगता कि सरकार बदलने और एक बेहतर नेतृत्व के कार्यभार संभालने का यह सही समय है. आपको अपने सभी रंग-ढंग के साथ बाहर आना चाहिए. अपने कार्यकाल के अंतिम सप्ताह/महीने में आपने उत्तर प्रदेश, बनारस और देश के अन्य हिस्सों में 150 परियोजनाओं की घोषणा की.''

पीएम मोदी पर शत्रुघ्न सिन्हा का निशाना, कहा- अब एक नए बेहतर नेतृत्व को कार्यभार संभालना चाहिए

बिहार: एनडीए के बीच सीटों का बटवारा तय, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, आज हो सकता है एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget