एक्सप्लोरर

वैक्सीन खरीदने के मामले में हम थोड़ा सा चूक गए, लेकिन सरकार की नीयत में कोई कमी नहीं- शत्रुघन सिन्हा

e-Conclave कार्यक्रम में शत्रुघन सिन्हा ने कहा, 'डॉक्टर्स पर कुछ सवाल भी उठे, उनकी निंदा की गई, ये हमें अच्छा नहीं लगा. आज हिंदुस्तान और दुनिया को स्वस्थ रखने में सबसे बड़ा हाथ हमारे डॉक्टर्स का है.'

नई दिल्ली: आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. इस मौके पर एबीपी न्यूज ने e-Conclave का आयोजन किया. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शत्रुघन सिन्हा ने भी एबीपी न्यूज के इस कार्यक्रम में शिरकत की. उन्होंने सभी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, 'कोरोना से लड़ाई में डॉक्टर्स ने प्रमुख भूमिका निभाई है. आज हिन्दुस्तान में रिकवरी रेट काबिले तारीफ है. सभी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स को सलाम है. संकट की घड़ी में उनकी भूमिका प्रशंसकीय रही है.'

शत्रुघन सिन्हा ने कहा, "मुझे सरकार और अपने लोगों की नीयत में कोई कमी नहीं नजर आ रही है. हालांकि टीके खरीदने के मामले में हम थोड़ा सा चूक गए. इस वजह से थोड़ी दिक्कतें हुईं. लेकिन आज जो रहा है ये देखकर मैं कहूंगा सरकार और समाज दोनों की नीयत बहुत अच्छी है. कोशिश बहुत जबरदस्त है. लोगों में भी जागरुकता है. मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द सभी को टीका लगाने में कामयाब होगी."

नए वेरिएंट पर क्या बोले शत्रुघन सिन्हा
कोरोना के नए डेल्टा वेरिएंट पर शत्रुघन सिन्हा ने कहा, 'ये नया वेरिएंट अफवाह या प्रोपेगंडा का शिकार भी हो सकता है. बहरलाल इतनी बड़ी मुसीबत से गुजरने के बाद मैं यही कामना करता हूं कि कोई नया वेरिएंट न आए और अगर आए तो पहले ही उसका इलाज निकल जाए.'

शत्रुघन सिन्हा ने कहा, 'कोरोना को लेकर काफी अफवाह भी फैलाई गई है, ये ठीक नहीं है. इस वजह से देश में काफी सारे लोग कोरोना का टीका लेने से घबरा रहे हैं. टीके के सेफ्टी डेटा को लेकर लोगों में गलतफहमी है. बहुत-बहुत अच्छे डॉक्टर्स के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि टीके लगाने के बाद कोई गारंटी नहीं है. इस मामले पर खुलकर हमारे स्वास्थ्य मंत्रालय को सामने आकर लोगों में भ्रम दूर करना चाहिए. खासकर गांव में लोग टीका लेने से घबरा रहे हैं. प्रधानमंत्री जी को भी वैज्ञानिकों, डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स से राय मशवरा के बाद लोगों में भ्रम दूर करने का काम करना चाहिए.'

ये भी पढ़ें-
India vs Corona 3.0 e-Conclave LIVE: बच्चों पर चल रहा वैक्सीन का ट्रायल, जल्द मिल सकता है अप्रूवल- डॉ. सी एम सिंह

देशवासियों पर महंगाई की मार, 3 महीने में साबुन-शैम्पू के दाम 40 फीसदी तक बढ़ गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget