एक्सप्लोरर

पद्मावती: शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और बिग बी पर साधा निशाना, कहा- विवाद पर चुप क्यों हैं

सिन्हा ने सवाल किया है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और बिग बी क्यों चुप बैठे हुए हैं?

मुंबई: फिल्मों में अभिनय करने के बाद राजनीति का रुख करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पद्मावती विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी और अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है. सिन्हा ने सवाल किया है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और बिग बी क्यों चुप बैठे हुए हैं? सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जैसे जैसे पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन रही है, लोग पूछ रहे हैं कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान इस पर चुप क्यों हैं. हमारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय और हमारे सबसे चर्चित सम्माननीय प्रधानमंत्री इस विषय पर क्यों चुप बैठे हुए हैं." हालांकि सिन्हा ने अपने बारे में लिखा कि राजपूतों की भावना और संजय लीला भंसाली दोनो को ध्यान में रखते हुए मै भी इस विवाद पर बोलूंगा. सिन्हा ने ट्वीट में लिखा, "जहां कर मेरा सवाल है, मै भी पद्मावती विवाद पर बोलूंगा लेकिन जब फिल्मकार संजयलीला भंसाली इस पर बोल लेंगे उसके बाद. मै तब ही बोलता हूं जब मुझसे बोलने के लिए कहा जाता है. राजपूतों की भावना और संजय लीला भंसाली दोनो को ध्यान में रखते हुए मै इस विवाद पर बोलूंगा."   बता दें कि हाल ही में विवादों के चलते ‘पद्मावती’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख टाल दिया था, जिसके बाद सोमवार को तीन मुख्यमंत्री इस विवाद में कूद पड़े हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राजपूत समुदाय की आपत्तियों का समर्थन किया है. लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विवाद को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया और इसे अभिव्यक्ति की आजादी को धवस्त करने की एक 'सोची समझी योजना' बताया है. बता दें कि राजपूत समुदाय संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ किए जाने का विरोध कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget