एक्सप्लोरर

Shashi Tharoor: शशि थरूर कर रहे कंफ्यूज! इधर प्रियंका का सपोर्ट, उधर पीयूष गोयल के साथ नजर आए, जाएंगे किधर?

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने आज सुबह 8 मिनट के अंदर सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए. पहले मैं वह मोदी सरकार के एक कदम की तारीफ करते दिखे तो दूसरे में उन्होंने प्रियंका गांधी की एक मांग का सपोर्ट किया.

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने आज (25 फरवरी) सुबह-सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दो पोस्ट किए. पहले में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ तस्वीर शेयर की और दूसरे में वह कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की एक मांग का समर्थन करते नजर आए.

शशि थरूर के इन दो सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा यहां इसलिए हो रही है क्योंकि पिछले दो हफ्तों से उनके बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रखी है. दरअसल, पिछले दिनों उन्होंने पार्टी लाइन के इतर अपनी बात रखी. वह खुद को नजरअंदाज किए जाने पर अपने तेवर दिखाते नजर आए थे. ऐसे में आज उनके यह दो पोस्ट थोड़ा कंफ्यूज करते दिख रहे हैं.

पहले पोस्ट में मोदी सरकार के इस कदम की तारीफ
शशि थरूर सुबह 8.47 पर अपने पहले पोस्ट में केंद्र सरकार के उस कदम की तारीफ करते दिखे, जिसमें ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) वार्ता फिर से शुरू की गई है. उन्होंने लिखा, 'ब्रिटेन के व्यापार एवं कारोबार मामलों के राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीत करके अच्छा लगा. लंबे वक्त से रुकी हुई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) वार्ता फिर से शुरू हो गई है, यह बहुत स्वागत योग्य बात है.'

दूसरे पोस्ट में प्रियंका गांधी को सपोर्ट
इसके ठीक 8 मिनट बाद शशि थरूर ने एक और पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने अखबार की एक लिंक शेयर की, जिसमें प्रियंका गांधी वायनाड लैंडस्लाइड में पीड़ित परिवारों को दिए जा रहे लोन को अनुदान में बदलने और इसे खर्च करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रही हैं. शशि थरूर ने लिखा है, 'मैं प्रियंका गांधी की इस डिमांड का पुरजोर समर्थन करता हूं कि वायनाड लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों को राहत के तौर पर जो लोन दिया गया है उसे अनुदान में तब्दील किया जाना चाहिए और इसे खर्च करने की समय सीमा भी बढ़ाई जानी चाहिए.'

कुल मिलाकर 8 मिनट के अंदर शशि थरूर एक बार मोदी सरकार के काम की तारीफ करते दिखे तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता के समर्थन में भी नजर आए. हालांकि यह उनका हमेशा का अंदाज है कि वह दल और नेता में भेदभाव किए बिना अच्छे कामों की तारीफ और बुरे कदमों की आलोचना करते रहे हैं. हालांकि आज उनके यह पोस्ट एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं.

आर-पार के मूड में हैं शशि थरूर! 
शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा और डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को लेकर कांग्रेस पार्टी से अलग विचार रखे थे. इसके साथ ही उन्होंने केरल की एलडीएफ सरकार की कुछ नीतियों की भी तारीफ की थी. कांग्रेस उनके इन बयानों से असहज थी और इन्हें उनकी निजी राय बताया गया था.

इसके बाद यह भी सामने आया कि थरूर ने राहुल गांधी से अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की थी. थरूर ने यह भी शिकायत की थी कि संसद में अहम मुद्दों पर पार्टी के भीतर उनकी अनदेखी की जा रही है, लेकिन राहुल गांधी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. 22 फरवरी को शशि थरूर थॉमस ग्रे की लिखी एक पंक्ति के जरिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते नजर आए. उन्होंने लिखा था, 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि 'जहां अज्ञान ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है.'

थरूर यहीं नहीं रूके अगले ही दिन वह एक पॉडकास्ट में यह कहते हुए सुनाई दिए कि कांग्रेस को अगर उनकी जरूरत नहीं है तो उनके पास करने के लिए बाकी काम भी हैं. इस तरह के बयानों से कयास लगाए जा रहे हैं कि शशि थरूर कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं और अगर यह नाराजगी दूर नहीं की गई तो वह अपना रास्ता अलग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

Telangana Tunnel Collapse: टनल में घुसता जा रहा पानी, हर कोशिश नाकाम, मजदूरों के रेस्क्यू में नए खतरे, पढ़ें ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget