एक्सप्लोरर

कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष: मिलिंद देवड़ा ने सचिन पायलट और सिंधिया के लिए पैरवी की तो थरूर ने कहा चुनाव कराएं

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से पार्टी को नए अध्यक्ष पद के लिए चेहरे की तलाश है. इस बीच मिलिंद देवड़ा ने सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की पैरवी की है.

नई दिल्ली: नए कांग्रेस अध्यक्ष पर विचार करने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक की तारीख आने के साथ ही मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी की कमान दिए जाने की पैरवी की है. देवड़ा ने कहा है कि किसी युवा नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, पायलट और सिंधिया इसके लिए पूरी तरह सक्षम हैं.

दस तारीख को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक होगी जिसमें राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर किया जाएगा और अगले पार्टी अध्यक्ष की तस्वीर साफ होगी. देवड़ा का बयान बेहद अहम इसलिए क्योंकि वो राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.

कैप्टन ने सबसे पहले की थी युवा नेता की मांग:- इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह युवा नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं जिसकी जमीनी पकड़ और देशभर में पहचान हो. देवड़ा ने बयान दिया है कि "मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात से सहमत हैं कि युवा नेता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया चाहिए जिसके पास अनुभव भी हो. इस हिसाब से सचिन पायलट या ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं."

देवड़ा ने कहा, ''इनमें से किसी एक को पार्टी अध्यक्ष बनाने से राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार में भी स्थिरता आएगी. मुझे भी उनके अंदर काम करके अच्छा लगेगा. मुझे कोई कारण समझ नहीं आता कि कैप्टन की राय पर बाकी नेता सहमत नहीं होंगे." प्रियंका गांधी के अध्यक्ष बनने के सवाल पर देवड़ा ने कहा कि प्रियंका अध्यक्ष बनती हैं तो उन्हें खुशी होगी लेकिन खुद राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि अगला पार्टी अध्यक्ष उनके परिवार से नहीं होगा.

थरूर ने की अध्यक्ष का चुनाव करवाने की मांग:- इस बीच कांग्रेस सांसद और ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर ने नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव करवाने की मांग की है. थरूर ने कहा कि वो सीडब्ल्यूसी से अपील करते हैं कि दस तारीख की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष चुना जाए और फिर संगठन के चुनाव के जरिए नया पार्टी अध्यक्ष चुना जाए. ऐसा कांग्रेस और देश के हित में होगा. युवा नेता को अध्यक्ष बनाने की मिलिंद देवड़ा की मांग पर थरूर ने कहा कि वो किसी व्यक्ति की नहीं प्रक्रिया की बात करना चाहते हैं.

नया पार्टी अध्यक्ष तय करने के लिए दस अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी. तत्काल अंतरिम अध्यक्ष चुन कर आगे चुनाव करवाए जा सकते हैं. अगर आम राय नहीं बनी तो फिर नया अध्यक्ष चुनने के लिए कमेटी गठित की जा सकती है.

कांग्रेस अध्यक्ष पर 10 अगस्त को CWC की बैठक में लिया जा सकता है फैसला, राहुल गांधी का इस्तीफा होगा मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget