एक्सप्लोरर

शशि थरूर ने कहा- पीएम मोदी को विदेश में मिलना चाहिए सम्मान, देश में उनसे सवाल पूछने का हक

शशि थरूर ने इस बात की वकालत की है कि जब पीएम मोदी विदेश जाते हैं तो उनको सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि वो भारत के प्रतिनिधि के रूप में वहां जाते हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं लेकिन आज उन्होंने पीएम मोदी के लिए कुछ ऐसा कहा है जिससे हैरानी हो सकती है. आज उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब विदेश यात्राओं पर जाते हैं तो वो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए. हालांकि जब वो देश में होते हैं तो लोगों को उनसे सवाल पूछने का हक है.

भारत में एक ही भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच शशि थरूर ने ये भी कहा है कि वो त्रिभाषा फॉर्मूले के समर्थन में हैं. ये बात उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब विदेश जाते हैं तो वो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका सम्मान होना चाहिए. लेकिन जब वो भारत में होते हैं तो हमें उनसे सवाल पूछने का पूरा हक है.

देश में एक सामान्य भाषा सबके लिए होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी की हिंदी, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. उनके मुताबिक देश में त्रिभाषा फॉर्मूला की व्यवस्था होनी चाहिए. दरअसल हिंदी को देश के लिए सामान्य भाषा बताए जाने के अपने बयान के बाद गृह मंत्री अमित शाह को विरोध झेलना पड़ रहा है. हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा कि वो कभी भी क्षेत्रीय भाषाओं के ऊपर हिंदी को थोपना नहीं चाहते लेकिन दूसरी भाषा के तौर पर इसके उपयोगा को बढ़ावा देना चाहते हैं.

इसके अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पुणे अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में कहा था कि भारत अब एक ऐसा देश बन गया है जहां या तो आप इस तरफ हैं या उस तरफ और इसके बीच सहिष्णुता के लिये कोई जगह नहीं है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देश में राम के नाम पर लोगों की हत्या कर दी जाती है. क्या यही हमारा भारत है, क्या यही हिंदू धर्म है?

थरूर ने कहा, ''पिछले 6 सालों में हमने क्या देखा है? इसकी शुरुआत पुणे में मोहसिन शेख की हत्या से हुई. फिर, मोहम्मद अखलाक को गोमांस रखने का आरोप लगाकर मार दिया गया. लेकिन बाद में ऐसी खबर आई कि गोमांस नहीं था. अगर गोमांस था, तो यह अधिकार किसने दिया कि किसी व्यक्ति की हत्या कर दी जाए?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget