एक्सप्लोरर

Shashi Tharoor: 'मेरा वहां स्वागत होना चाहिए अगर...', NCP ज्वाइन करने वाले सवाल पर बोले शशि थरूर

Shashi Tharoor News: केरल कांग्रेस में कथित तौर पर सबकुछ ठीक न चलने की खबरों के बीच एनसीपी नेता पीसी चाको ने शशि थरूर को पार्टी ज्वाइन करने का निमंत्रण दिया, इस पर कांग्रेस नेता ने रुख स्पष्ट किया है.

Shashi Tharoor Gets Invitation to Join NCP: कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) एनसीपी (NCP) में जाएंगे या नहीं, इसे लेकर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया है. केरल एनसीपी अध्यक्ष पीसी चाको (PC Chacko) के बयान के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट कर दिया कि वह एनसीपी में नहीं जा रहे हैं. थरूर ने यह भी कहा कि पीसी चाको के साथ ऐसी बातें नहीं हुईं. थरूर ने कोच्चि में संवाददाताओं के सवालों के जवाब देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. 

दरअसल, केरल एनसीपी अध्यक्ष पीसी चाको के एक बयान के बाद ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि कांग्रेस का हाथ छोड़ थरूर एनसीपी का दाम थाम सकते हैं. चाको पहले कांग्रेस में रह चुके हैं. रविवार (4 दिसंबर) को चाको ने कन्नूर से थरूर को एनसीपी में आने का न्योता दिया था.

पीसी चाको का न्योता और थरूर का जवाब

पीसी चाको ने कहा था, ''अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एनसीपी में आते हैं तो हम गर्मजोशी से उनका स्वागत करेंगे. शशि थरूर तिरुवनंतपुरम के सांसद बने रहेंगे भले ही कांग्रेस पार्टी उन्हें खारिज कर दे. मुझे नहीं पता कि कांग्रेस थरूर को क्यों नजरअंदाज कर रही है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चाको के न्योते पर शशि थरूर ने कहा, ''मेरा स्वागत होना चाहिए अगर मैं वहां जा रहा हूं. मैं वहां नहीं जा रहा हूं. पीसी चाको के साथ ऐसी बातों पर चर्चा नहीं हुई.''

थरूर से चाको की हमदर्दी 

पीसी चाको ने कहा था, ''केवल शशि थरूर ही कांग्रेस के ऐसे योग्य नेता है जो बीजेपी को चुनौती दे सकते हैं. क्या केरल में कांग्रेस का कोई नेता शशि थरूर की ओर से विझिंजम बंदरगाह के निर्माण के मुद्दे पर दी गई राय व्यक्त कर सकता है? यह थरूर की राजनीतिक मैच्योरिटी का उदाहरण है. क्या केरल में कांग्रेस का कोई नेता ऐसे बोल सकता है?''

चाको ने आगे कहा, ''शशि थरूर तिरुवनंतपुरम के सांसद बने रहेंगे भले ही कांग्रेस उन्हें ठुकरा दे लेकिन कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो इसे नहीं समझती. मुझे नहीं पता कि कांग्रेस थरूर को अनदेखा क्यों कर रही है, क्या यह ईर्ष्या के कारण है?''

चाको के ऑफर की वजह क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थरूर के लिए चाको का यह ऑफर ऐसे समय आया जब केरल कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. थरूर पिछले कुछ दिनों से राज्य में धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ कार्यक्रमों में देखे जा रहे हैं और उनके साथ बैठकें करने भी खबरें आई हैं. 

यह भी पढ़ें- ABP C-Voter Exit Poll Result: गुजरात में मोदी लहर, कांग्रेस-AAP को झटका, एग्जिट पोल में जानें हिमाचल में किसको कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल
Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget