एक्सप्लोरर

'यह दोनों तरफ से थोड़ा बेतुका होता जा रहा है', अंबेडकर विवाद पर शशि थरूर ने लगाई कांग्रेस-BJP को फटकार

Shashi Tharoor: संसद में आज (19 दिसंबर) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच धक्का-मुक्की हुई

Shashi Tharoor: संसद में आज (19 दिसंबर) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच धक्का-मुक्की हुई. इस धक्का मुक्की में बीजेपी में दो सांसद घायल हो गए हैं. 

इसी बीच बाबासाहेब अंबेडकर विवाद को लेकर गुरुवार को संसद में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के बीच गतिरोध को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि दुर्भाग्य से अंबेडकर की विरासत और संविधान खुद ही एक युद्ध का मैदान बन गए हैं.

शशि थरूर ने लगाई फटकार 

इस घटनाक्रम को लेकर शशि थरूर ने कहा, "दुर्भाग्य से बाबा साहब अंबेडकर की विरासत और संविधान खुद ही एक राजनीतिक युद्ध का मैदान बन गए हैं।यह दोनों तरफ से थोड़ा बेतुका हो रहा है. हमें आज और कल की समस्याओं पर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मुद्दे पर विपक्ष एकजुट है. अगर वास्तव में वीडियो सही नहीं है तो उन्हें (भाजपा) सही वीडियो (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में भाषण का) पेश करना चाहिए."

कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के कुछ सांसदों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की, जो न सिर्फ कांग्रेस नेता की गरिमा पर हमला है, बल्कि संसद की लोकतांत्रिक भावना के विपरीत भी है. 

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि इस मामले में वह उचित कार्रवाई करें. इस पत्र पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, निचले सदन में मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश, सचेतक मणिकम टैगोर तथा कुछ अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर हैं. 

नहीं है सांसदों के नामों का उल्लेख

कांग्रेस सांसदों ने पत्र में कहा, "हम आज संसद परिसर में हुई एक घटना के संबंध में अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाल रहे थे. जैसे ही हमने मकर द्वार से संसद में प्रवेश करने का प्रयास किया, तो हमें रोका गया."

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के तीन सांसदों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की. हालांकि पत्र में इन तीनों सांसदों के नामों का उल्लेख नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget