एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता ने इस वजह से दी संबित पात्रा को नसीहत, कहा- याद कर लो 20 लाख करोड़ में होते हैं 13 जीरो

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा बिना कुछ कहे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने ट्विटर पर संबित पात्रा को 20 लाख करोड़ में 13 जीरो होते हैं, याद रखने के लिए कहा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दौरान चौथी बार देश को संबोधित किया. इस संबोधन में उन्होंने देश को आत्मरनिर्भर बनने और 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने की घोषणा की. इस राहत पैकेज को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया. कई लोग प्रधानमंत्री का समर्थन करते दिखे, तो कई लोग इसे 15 लाख रुपए में खाते में आने वाली बात से जोड़ने लगे. लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि अन्य लोगों के साथ-साथ खुद बीजेपी के लोग ही एक-दूसरे का मजाक बना बैठे.

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से पूर्व सांसद रहे शरद त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा, ''संबित जी याद कर लीजिए 20 लाख करोड़ में 13 जीरो होते हैं, वर्ना कल से कुछ लोग बार-बार यही पूछेंगे और डिबेट बेकार करेंगे.'' यह ट्वीट उन्होंने संबित पात्रा को भी टैग किया और साथ में हैशटेग आत्मनिर्भर भारत भी लिखा.

हालांकि शरद त्रिपाठी ने मामला बढ़ता देख इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और एक दूसरे ट्वीट के जरिए सफाई दी है. उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ''कुछ लोगों को 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज पच नहीं रहा है इसलिए अर्थ का अनर्थ करने पर लगे हुए हैं. मेरे कथित ट्वीट मे मैंने संबित पात्रा जी को संबोधित करते हुए उन लोगों को चेताया था जो लोग हर डिबेट मे मुद्दे को भटकाकर इधर-उधर की बातें करते है.''

यहां देखिए शरद त्रिपाठी का ट्वीट

शरद त्रिपाठी ने इस वजह से किया था संबित पात्रा को टैग

आपको बता दें कि शरद त्रिपाठी ने इस ट्वीट में संबित पात्रा को ही 20 लाख करोड़ में 13 जीरो होने की बात क्यों कहीं. दरअसल, ABP News के एक डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्त गौरव वल्लभ ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से 5 ट्रिलियन डॉलर में कितने जीरो होते हैं, पूछा था. क्योंकि मोदी सरकार देश की अर्थव्यस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर करने का नारा दे रही थी. लेकिन संबित पात्रा इस बात का जवाब नहीं दे पाए थे. जिसकी वजह से  उनको उस वक्त भी ट्रोल होना पड़ा था. गौरव वल्लभ ने उसी वक्त बता दिया था कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं.

Live डिबेट में संबित पात्रा से गौरव वल्लभ बोले- आप खुश रहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget