एक्सप्लोरर

विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे शरद पवार, PM पद की दावेदारी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Sharad Pawar On Bjp: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथों लिया है. इसी के साथ उन्होंने गैर-भाजपा दलों को एक साथ लाने की बात भी कही है.

Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने एक बार फिर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि गैर-बीजेपी दलों को एक साथ लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और वह अपनी उम्र के कारण कोई जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते हैं. पवार ने कहा कि बीजेपी (Bhartiya Janta Party) का मकसद केवल छोटे दलों को सत्ता से बाहर करना है. उन्होंने कहा, "गैर-बीजेपी दलों को एक साथ लाने और बीजेपी के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनमत पैदा करने के लिए गैर-बीजेपी दलों को एक साथ लाने में मदद करूंगा."

ठाणे में पत्रकारों से बातचीत में पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने 2014 के बाद से 'अच्छे दिन' लाने, इंटरनेट के जरिए गांवों को जोड़ने और प्रत्येक घर को शौचालय, पानी तथा बिजली उपलब्ध कराने समेत अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया.

'एक भी वादा पूरा नहीं हुआ'

पवार ने कहा, "केंद्र सरकार ने 2014 के आम चुनाव के समय से कई वादे किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया. प्रधानमंत्री ने देश के हर एक नागरिक को मकान देने का वादा किया था, लेकिन सरकार उसे पूरा नहीं कर पाई. अब 2024 तक पांच हजार डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का नया वादा किया गया है."

'बीजेपी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख ने बीजेपी की आलोचना करते हुए दावा किया कि वह सत्ता में आने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है. उन्होंने कहा, "बीजेपी अपने विरोधियों के खिलाफ जो कर रही है, वह कुछ नहीं बल्कि संसदीय लोकतंत्र पर एक हमला है, जो गंभीर चिंता का विषय है. सभी गैर-बीजेपी शासित राज्यों में वह विधायकों को तोड़ने और सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है. महाराष्ट्र ताजा उदाहरण है."

गौरतलब है कि इस साल जून में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और 39 अन्य विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर राज्य में सरकार का गठन किया. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

'अदालत में इन सबका पर्दाफाश होगा'

उन्होंने अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के मामले का जिक्र करते हुए कहा, "शुरुआत में एजेंसियों ने 100 करोड़ रुपये की निधि के दुरुपयोग का दावा किया, बाद में उन्होंने इसे 4.07 करोड़ कर दिया और अब वे कह रहे हैं कि यह महज 1.71 करोड़ रुपये की निधि का मामला है. अदालत में इन सबका पर्दाफाश हो जाएगा."

'बिलकिस के दोषियों की रिहाई शर्मनाक है'

एक सवाल के जवाब में पवार ने गुजरात सरकार की क्षमादान नीति के तहत बिल्कीस बानो मामले (Bilkis Bano Case) में 11 दोषियों की रिहाई को 'शर्मनाक' बताया. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को महिलाओं के सम्मान के बारे में जो कहा था, यह फैसला उसके विपरीत है. महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं."

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: '45 सालों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी'- राहुल गांधी का फिर मोदी सरकार पर हमला

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: 'दशहरा रैली' को लेकर भिड़े उद्धव और शिंदे गुट के नेता, क्या है हालिया विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget