एक्सप्लोरर

शरद पवार ने राज्यपाल कोश्यारी पर साधा निशाना, बोले- 'कोई आत्मसम्मान वाला व्यक्ति होता तो पद पर नहीं रहता'

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंग कोश्यारी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'कोई आत्मसम्मान वाला व्यक्ति होता तो पद पर नहीं रहता'. शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे व्यंगात्मक पत्र को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है.

मुंबई: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कोई आत्मसम्मान वाला व्यक्ति होता तो पद पर नहीं बना रहता.पवार ने उस्मानाबाद जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, 'केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि पत्र में कुछ शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था'.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पवार ने यह भी कहा, ‘‘अगर कोई आत्मसम्मान वाला व्यक्ति होता तो पद पर नहीं बना रहता. हम मांग करने वाले कौन होते हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्रीय गृह मंत्री के एक बयान में पत्र में इस्तेमाल की गई भाषा पर निराशा जताने के बाद, कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति पद पर बने रहने या नहीं बने रहने का खुद फैसला लेगा.’’

राज्यपाल ने सीएम को व्यंगात्मक पत्र लिखा था

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने हाल ही में ठाकरे को राज्य में धर्मस्थलों को फिर से खोलने के लिए पत्र लिखा था और पूछा था कि, क्या शिवसेना अध्यक्ष अचानक से धर्मनिरपेक्ष हो गये. इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गये थे.

अमित शाह ने भी जताई थी नाराजगी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘‘ कोश्यारी पत्र में बेहतर शब्दों का इस्तेमाल कर सकते थे.’’

ऐतिहासिक आर्थिक संकट से गुजर रहा है महाराष्ट्र

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के राकांपा में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर पवार ने कहा कि खडसे पहले विपक्ष के नेता थे और राज्य में भाजपा का विस्तार करने में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, ‘‘ वह हमारी अलोचना करेंगे और हम उसका संज्ञान लेंगे’’ साथ ही पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ‘‘ ऐतिहासिक आर्थिक संकट’’ का सामना कर रहा है और राज्य सरकार के पास राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ऋण लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस पर चर्चा करूंगा.’’

भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसे

बता दे कि पिछले सप्ताह, भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसों में पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभाग में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई थी. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तक, चार जिलों में 40,036 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, जिसमें सोलापुर के 32,500 और पुणे के 6,000 से अधिक लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें

कमलनाथ के खिलाफ दो घंटे के मौन धरने के बाद बरसे शिवराज, कहा- मुझे गाली दें लेकिन ऐसे बयान महिलाओं का अपमान

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, गंगू इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget