एक्सप्लोरर

कमलनाथ के खिलाफ दो घंटे के मौन धरने के बाद बरसे शिवराज, कहा- मुझे गाली दें लेकिन ऐसे बयान महिलाओं का अपमान

यह मौन धरना सुबह 10 से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चला. शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान की तुलना महाभारत में दुर्योधन के द्रौपदी को लेकर गयी टिप्पणी से की.

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव की जंग के बीत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर सियासत तेज हो गयी है. कमलनाथ के बयान के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में कई बीजेपी नेताओं ने दो घंटे का मौन रखा. यह मौन धरना सुबह 10 से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चला. शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान की तुलना महाभारत में दुर्योधन के द्रौपदी को लेकर गयी टिप्पणी से की.

दो घंटे के मौन व्रत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने जब माइक संभाला तो कमलनाथ और कांग्रेस दोनों पर जमकर बरसे. मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुझे स्पष्टिकरण की उम्मीद थी लेकिन शर्मनाक तरीके से बयान को सही ठहराया जा रहा है. आप मुझे गाली दे सकते हैं, मुझे अलग अलग नामों से बुला सकते हैं लेकिन एक महिला के लिए इस तरह का बयान सभी बेटियों और माताओं के खिलाफ है. नवरात्रि में महिलाओं का अपमान हुआ है. उन्होंने (कमलनाथ) सभी सीमाएं लांघ दी हैं.''

इमरती देवी ने एबीपी न्यूज से कहा- वो कमलनाथ नहीं कलंकनाथ हैं इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ ने इमरती देवी से बात की, इमरती देवी ने कमलनाथ को कलंकनाथ बता दिया. इमरती देवी ने कहा, ''मैं एक महिला हूं, और गरीब घर से आती हूं. घर का चूल्हा चौका करते हुए मैं आज राजनीति कर रही हूं. अगर ऐसा है तो क्या मेरा हक नहीं है राजनीति करने का, कमलनाथ क्या कहता हैं कि महिला राजनीति नहीं कर सकती. अगर वो महिलाओं के लिए ऐसे बोलते हैं तो कमलनाथ नहीं कलंकनाथ हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिन इमरती देवी को लेकर विवादित बयान दिया वे अब सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल होकर शिवराज सरकार में मंत्री बन गई हैं. बीजेपी ने इमरती देवी को डबरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. रविवार को कमलनाथ जब कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र राजे के लिए प्रचार करने डबरा पहुंचे तो इमरती देवी पर निशाना साधने के चक्कर में इनकी जुबान फिसल गई.

बयान से बैकफुट पर कमलनाथ अब सफाई दे रहे मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होना है. कमलनाथ इसी चुनाव के आसरे सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं लेकिन इमरती देवी पर दिए बयान ने इन्हें बैकफुट पर ला दिया है. कमलनाथ अब अपने बयान पर सफाई दे रहे हैं.

कमलनाथ ने कहा, ''शिवराज जी आप कह रहे हैं कमलनाथ ने आइटम कहा. हां मैंने आइटम कहा है क्योंकि यह कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है. मैं भी आइटम हूं आप भी आइटम है और इस अर्थ में हम सभी आइटम है. लोकसभा और विधानसभा में कार्यसूची को आइटम नंबर लिखा जाता है, क्या यह असम्मानजनक है? सामने आइए और मुकाबला कीजिए. सहानुभूति और दया बटोरने की कोशिश वही लोग करते हैं जिन्होंने जनता को धोखा दिया हो.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget