एक्सप्लोरर

CM ममता से मुलाकात के बाद 2024 में नेतृत्व और कांग्रेस को लेकर क्या कुछ बोले शरद पवार? जानें

Sharad Pawar Mamata Banerjee Meeting: क्या कांग्रेस को भी साथ लिया जाएगा? इस सवाल पर शरद पवार ने कहा कि जो पार्टियां बीजेपी के खिलाफ हैं, वो अगर साथ आते हैं तो उनका स्वागत है.

Sharad Pawar Mamata Banerjee Meeting: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को मुंबई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि लीडर या नेतृत्व की बात नहीं है. एक मज़बूत वैकल्पिक ताकत देने की जरूरत है. लीडर नेतृत्व की बात बाद की है. बता दें कि ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी का विस्तार कर रही हैं. इस बीच वो इस वक्क मुंबई दौरे पर हैं.

आज ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर ये कहकर निशाना साधा कि अगर कोई कुछ करते नहीं हैं, विदेश में रहते हैं तो कैसे चलेगा. उन्होंने कहा कि इसीलिए हमें कई दूसरे राज्यों में जाना पड़ा. ममता के इस बयान पर शरद पवार ने कहा, "सीधी बात है. आज पश्चिम बंगाल में ममता की जो जीत हुई है, वो फील्ड में रहकर ही हुई है. लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जीत हुई है. हम बयान का स्वागत करते हैं."

मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा, "हमारी ममता बनर्जी के साथ बातचीत हुई. आज की स्थिति में राष्ट्रीय स्तर पर समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए और सामूहिक नेतृत्व के लिए एक मजबूत विकल्प तैयार करना चाहिए. हम 2024 के आम चुनाव के बारे में भी सोच रहे हैं.

क्या कांग्रेस को भी साथ लिया जाएगा? इस सवाल पर शरद पवार ने कहा कि जो पार्टियां बीजेपी के खिलाफ हैं, वो अगर साथ आते हैं तो उनका स्वागत है. 2024 में नेतृत्व कौन करेगा? यह बाद की बात है, पहले हम सबको साथ आने की जरूरत है.

सीएम ममता बनर्जी क्या बोलीं?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "देश में फासिज्म चल रहा है इसलिए एक वैकल्पिक ताकत बननी चाहिए. अकेले रहना से नहीं होगा. अगर कोई लड़ते नहीं हैं, तो हम क्या करेंगे? मज़बूत वैकल्पिक ताकत होनी चाहिए.' इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपीए क्या? अभी यूपीए नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि जो पार्टियां लड़ती हैं, उन्हें काम करना चाहिए, जो लोग लड़ते नहीं हैं उनको साथ लेकर क्या करें.

Petrol Rate Cut In Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर 8 रुपये VAT घटाया, जानें अब क्या हो गया नया दाम

Farmers Protest: आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजा नहीं- केंद्र ने संसद में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget