एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Resigned: NCP में हलचल के बीच राहुल गांधी और एमके स्टालिन ने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को किया फोन, क्या हुई बात?

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार के एनसीपी से अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद से माना जाने लगा था कि महा विकास अघाड़ी में पहले जैसी एकता नहीं रही.

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफे को पार्टी की कमेटी ने शुक्रवार (5 मई) को खारिज कर दिया. पिछले कई दिनों से एनसीपी के कार्यकर्ता उनसे प्रेसिडेंट पद पर बने रहने को कह रहे थे. कमेटी के फैसले पर पुनर्विचार के लिए पवार ने वक्त मांगा है.

इसी बीच कई विपक्षी नेताओं ने भी शरद पवार से एनसीपी का प्रेसिडेंट पद नहीं छोड़ने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी शरद पवार की बेटी और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले से फोन पर बात की और उन्हें पार्टी चीफ बने रहने का आग्रह किया.

स्टालिन ने ट्वीट करके भी लिखा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए शरद पवार को एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने फैसले के बारे में फिर से विचार करना चाहिए.

उनसे (शरद पवार) शिवसेना समेत कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी गुजारिश की है कि वो लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक एनसीपी कमान अपने हाथ में रखें. दरअसल पवार ने मंगलवार (2 मई) को अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ के संशोधित संस्करण के विमोचन के दौरान इस्तीफे की घोषणा की थी. 

एनसीपी ने शरद पवार का इस्तीफा नहीं किया मंजूर

एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए गठित की गई एक समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर, पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने के शरद पवार के फैसले को मंजूर नहीं किया है. एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद दो मई को पवार ने, पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक कमेटी का गठन किया था जिसमें उनके भतीजे अजित पवार, पुत्री सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल शामिल थे. 

MVA में एकता पर सवाल

शरद पवार के एनसीपी के अध्यक्ष पद छोढ़ने की घोषणा के बाद से उन्हें लेकर पार्टी में हलचल तेज हो गई थी. यहां तक कि ये भी माना जाने लगा था कि एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन से पहले जैसी एकता नहीं रही. हालांकि इससे खारिज करते हुए पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ऐसा नहीं है. हम एमवीए को लगातार मजबूत बनाने को लेकर काम कर रहे हैं. उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भी पवार से इस्तीफे वापस लेने को कहा था. 

बता दें कि शरद पवार ने एनसीपी का अध्यक्ष पद छोडने का एलान ऐसे समय किया था जब अटकलें लगाई जा रहा थी कि उनके भतीजे अजित पवार और कुछ विधायक बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं. हालांकि अजीत पवार ने इस बात का खंडन करते हुए दावा किया था कि वह आजीवन एनसीपी के साथ रहेंगे.

Sharad Pawar Resigned: शरद पवार के इस्तीफे के एलान पर उद्धव ठाकरे का पहला बयान, MVA के भविष्य को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget