एक्सप्लोरर

साइंस में योगदान देने वालों को 2 साल से नहीं दिया गया शांति स्वरूप भटनागर अवॉर्ड, अब तक नहीं आया कोई अपडेट

Bhatnagar Award: पिछले साल 2017 से 2021 में विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों की लिस्ट तैयार की गई, लेकिन CSIR की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई. CSIR के फाउंडेशन डे पर इसकी घोषणा की जाती है.

Shanti Swarup Bhatnagar Award: विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को हर साल शांति स्वरूप भटनागर अवॉर्ड दिया जाता है. हालांकि, दो सालों से अवॉर्ड की घोषणा नहीं की गई और इस बार भी इसके आसार कम नजर आ रहे हैं. काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के फाउंडेशन डे पर इसकी घोषणा की जाती है, लेकिन फिलहाल इसे लेकर कोई हलचल नहीं है.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड में हो रही देरी के सवाल पर सीएसआईआर के प्रवक्ता ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है. वहीं, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि विज्ञान क्षेत्र के लिए अवॉर्ड की नई संरचना की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी. हालांकि, जब उनसे सवाल किया गया कि शांति स्वरूप  भटनागर अवॉर्ड पर रोक लगाने की क्या जरूरत पड़ी तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

लिस्ट तैयार करने के बाद भी नहीं की गई घोषणा
26 सितंबर को सीएसआईआर फाउंडेशन डे मनाता है और इसी दिन अवॉर्ड की घोषणा की जाती है. पिछले साल 2017 से 2021 के दौरान विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों की लिस्ट तैयार की गई, लेकिन सीएसआईआर की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई. एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों को तर्कसंगत बनाने के प्रयासों के तहत भटनागर अवॉर्ड पर रोक लगाने का फैसला किया है.

हर साल 7 कैटेगरी में दिया जाता है अवॉर्ड
भटनागर अवॉर्ड हर साल 7 कैटेगरी के लिए दिया जाता है, जिसके लिए 500-600 नामांकन आते हैं. सीएसआईआर और प्रख्यात वैज्ञानिक मिलकर फाइनल लिस्ट तैयार करते हैं. सीएसआईआर के पहले निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर अवॉर्ड का नाम रखा गया है और विज्ञान के सात क्षेत्र फिजिक्स, बायोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, मेडिसिनस, केमिस्ट्री और अर्थ साइंस के लिए यह अवॉर्ड दिया जाता है.

यह भी पढ़ें:
'कांग्रेस सपने दिखाती थी, बीजेपी साकार करती है', विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget