एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: साहिल ने क्यों की नाबालिग लड़की की हत्या? शाहबाद डेयरी हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi Shahbad Dairy Murder Case: देश को दहला देने वाले शाहबाद हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या के पीछे मोटिव के बारे में जानकारी दी.

Police Probe In Shahbad Dairy Case: दिल्ली की दहला देने वाली घटना शाहबाद डेयरी हत्याकांड मामले में आए दिन खुलासे हो रहे हैं. इसी क्रम में एक नया घटनाक्रम सामने आया है. आरोपी साहिल खान ने पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस के सामने ये खुलासा किया है कि वो अपने अपमान से इतना ज्यादा आहत था कि इसका बदला साक्षी और उसके दोस्तों से हर हाल में लेना चाहता था.

उसने वारदात वाले दिन दोपहर से ही शराब पीना शुरू कर दिया था, इसके बाद दिन ढलते ही वो साक्षी और उसके उन दोस्तों (जिन्होंने नाबालिग लड़की के साथ मिलकर साहिल को टॉय गन से धमकाया था) की फिराक में इस मकसद से इधर-उधर घूमता रहा कि जो भी सामने आएगा उसी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपने अपमान का बदला लेगा.

नाबालिग लड़की से हो गया सामना

इत्तेफाकन सबसे पहले ये लड़की वहां पहुंची और साहिल ने चाकू से इस पर ताबड़तोड़ वार कर डाले. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल इतना बौखलाया हुआ था कि अगर नाबालिग लड़की का कोई दोस्त भी उसके सामने आता तो वो उसे भी चाकू से मार देता.

क्यों बौखलाया हुआ था साहिल?

आउटर नॉर्थ जिले के पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान साहिल ने खुलासा किया है कि मृतका ने उसे अपने चार-पांच दोस्तों के साथ मिलकर टॉय पिस्टल से धमकाया था. उस समय उसे नहीं पता था कि पिस्टल खिलौना है या फिर असली है. नाबालिग लड़की ने पिस्टल साहिल की कमर के नीचे लगाई थी और उसे अपशब्द भी कहे थे. साहिल इस बात से बेहद ज्यादा आहत हो चुका था और वो हर हाल में इस अपमान का बदला लेना चाहता था.

साहिल ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया है, उसमें उसने कहा है कि 28 मई की दोपहर में ही वो शाहबाद डेरी पहुंच गया था. फिर उसने दोपहर से ही शराब पीनी शुरू कर दी थी. वो रह-रहकर अपने अपमान को याद करता और खुद को नशे में डुबा देता. शाम को जब उसके अंदर का गुस्सा नशे के साथ उसके सिर चढ़ गया तो वो अपने अपमान का बदला लेने के लिए घटनास्थल के पास पहुंचा. चूंकि वहीं से कुछ दूरी पर नाबालिग लड़की के दोस्त भी रहते थे. साहिल का दावा है कि वो उन सभी से अपने अपमान का बदला लेना चाहता था, जिन्होंने इस लड़की के साथ मिलकर उसे धमकाया था.

पुलिस का कहना है कि अगर साहिल की बात पर यकीन करें तो वो किसी एक को टारगेट कर मौके पर नहीं पहुंचा था. उसका दावा है कि वो इस फिराक में था कि नाबालिग लड़की और उसके दोस्तों में से जो भी उसे मिलता है, वो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर देगा. ऐसे में नाबालिग लड़की की किस्मत खराब थी, वो साहिल के सामने पड़ गई और साहिल ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder Case: 'हमने कभी साहिल का नाम नहीं सुना...', डांटने और पीटने की बात पर बोली पीड़िता की मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget