एक्सप्लोरर

Shab E Barat 2021: कब है शब-ए-बारात, कैसे मनाया जाता है ये त्योहार, जानें सब कुछ

Shab E Barat: शब-ए-बारात के मौके पर कई मुसलमान दो दिनों तक रोज़ा भी रखते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, शाबान महीने की 14वीं और 15वीं तारीख को शब-ए-बारात मनाई जाती है.

नई दिल्ली: देश में 28 और 29 मार्च की दरमियानी रात को शब-ए-बारात का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर करोड़ों मुसलमान रातभर अपने घरों और मस्जिदों में इबादत करते हैं. शब-ए-बारात को इबादत का त्योहार भी कह सकते हैं. इस रात में मुसलमान अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की कब्रों पर जाकर उनके लिए दुआएं करते हैं. साथ ही अपने गुनाहों से तौबा भी करते हैं.

शब-ए-बारात के मौके पर कई मुसलमान दो दिनों तक रोज़ा भी रखते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, शाबान महीने की 14वीं और 15वीं तारीख को शब-ए-बारात मनाई जाती है. इस साल शब-ए-बारात की शुरुआत. इस बार इसे 28 से 29 मार्च के बीच मनाया जाएगा.

आपको बता दें कि पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन था, जिसके चलते शब-ए-बारात के त्योहार पर रौनक नहीं थी. लोगों ने अपने घरों में ही नमाज़ें अदा की और तमाम तरह की इबादतों को अंजाम दिया. हालांकि इस बार हालात पिछले साल से कुछ बेहतर हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं.

यही वजह है कि प्रशासन ने शब-ए-बारात को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए हैं. कई राज्यों ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की सलाह दी है. ताकी त्योहार में कोरोना की रफ्तार और ज्यादा न बढ़ जाए.

29 मार्च को है होली

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 29 मार्च को हिंदू समुदाय देश में होली का त्योहार मनाएंगे. ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकारें, सभी सतर्क हैं. कई राज्य सरकारों ने सार्वजनिक रूप से होली मनाने पर पाबंदी लगाई है और घरों में परिवार के साथ ही इस त्योहार को मनाने को कहा है.

पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ये है आचार संहिता का उल्लंघन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget