एक्सप्लोरर

कश्मीर में कुदरत का कहर, कुलगाम में सात पुलिसकर्मी और अनंतनाग में पति-पत्नी की मौत

कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के नजदीक शुक्रवार को हिमस्खलन के कारण प्रभावित पुलिस चौकी में फंसे सात पुलिसकर्मियों के शव को निकाल लिया गया. इसके अलावा अनंतनाग में भारी हिमपात ने दो लोगों की जान ले ली.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के नजदीक शुक्रवार को हिमस्खलन के कारण प्रभावित पुलिस चौकी में फंसे सात पुलिसकर्मियों के शव को निकाल लिया गया. इसके अलावा अनंतनाग में भारी हिमपात ने दो लोगों की जान ले ली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले की घटना में दो पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया था जबकि अन्य लापता थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाये गये पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी गयी है. वहीं, दूसरी घटना में गुरुवार को अनंतनाग जिले में हिमस्खलन के कारण मकान के ढहने से मलबे में दबने के कारण एक युगल की मौत हो गयी. बचाव दल ने युगल के दो बच्चों को जीवित बचा लिया. अधिकारी ने बताया कि जिले के कोकेरनाग क्षेत्र में सोनबरारी-मागम में यह घटना हुई. इस हिमस्खलन में बशीर अहमद कुरैशी और उसकी पत्नी की मौत हो गयी. पुलिस चौकी की घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले में गुरुवार की शाम काजीगुंड की तरफ पर जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर हिमस्खलन हुआ था. सुरंग के निकट चौकी पर तैनात 10 पुलिसकर्मी हिमस्खलन से पहले वहां से सुरक्षित निकल गये थे, जबकि 10 पुलिसकर्मी फंस गये थे. पुलिस के मुताबिक तेज हवा चलने और बर्फ जमा होने के चलते बचाव दल को शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचने में मुश्किल हुई. कश्मीर में पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है. घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों में हिमस्खलन और कई स्थानों पर हिमपात हुआ है. अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं. जिले के कुछ हिस्सों में पांच फुट तक बर्फबारी हुई है. यह भी पढ़ें-  राशिफल, 09 फरवरी शनिवार: कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा है, जानें अपनी किस्मत देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget