एक्सप्लोरर

जस्टिस जोसफ पर नया विवाद, वरिष्ठता घटाए जाने से नाराज जज CJI से मिलेंगे

इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज इस मसले पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से बात कर सकते हैं.

नई दिल्ली: न्यायपालिका और सरकार के बीच लंबी तनातनी के बाद आखिरकार उत्तराखंड के चीफ जस्टिस के एम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने का नोटिफिकेशन केंद्र ने जारी कर दिया. कल उनका शपथ ग्रहण भी होना है लेकिन इस मसले पर एक नया विवाद उभर आया है. सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट की जस्टिस इंदिरा बनर्जी और उड़ीसा के चीफ जस्टिस विनीत सरन को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की अधिसूचना पहले जारी की. इस लिहाज से जस्टिस के एम जोसफ इन दोनों से जूनियर हो जाएंगे. कल होने वाले शपथग्रहण में भी यही क्रम रखा गया है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज इस मसले पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से बात कर सकते हैं.

कांग्रेस का हमला- क्या राजनीतिक पसंद से तय होगी वरिष्ठता? जस्टिस जोसेफ के मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला है. सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''आम जनता की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट के प्रति भी मोदी सरकार का तानाशाही रवैया निंदनीय है.'' कांग्रेस ने इस पर सवाल भी उठाए हैं. सुरजेवाला ने लिखा, ''क्या राजनीतिक पसंद से वरिष्ठता तय होगी ना कि कॉलेजियम से? एक असुविधाजनक निर्णय से वरिष्ठता प्रभावित होगी?''

क्या है मामला? दरअसल जस्टिस केएम जोसफ का नाम जस्टिस इंदु मल्होत्रा के साथ जनवरी में सरकार को भेजा गया था. सरकार ने इंदु मल्होत्रा को जज बनाया, लेकिन जोसफ का नाम कॉलेजियम को लौटा दिया. जुलाई में उनका नाम फिर इंदिरा बनर्जी और विनीत सरन के साथ भेजा गया. दोबारा भेजी गई सिफारिश को मानना सरकार की बाध्यता थी. सरकार ने इसे माना, लेकिन इस तरीके से कि जोसफ सबसे जूनियर हो गए.

जूनियर बनने की वजह से क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाले सभी लोग पहले 2 जजों की बेंच में वरिष्ठ जज के सहयोगी बन कर बैठते हैं. कुछ सालों के बाद उन्हें खुद बेंच की अध्यक्षता करने का मौका मिलता है. वरिष्ठता में पीछे रहने के चलते जोसफ को ये मौका इंदिरा बनर्जी और विनीत सरन के बाद मिलेगा.

चीफ जस्टिस बनने की संभावना नहीं 60 साल के जोसफ जब 2023 में रिटायर होंगे, उससे पहले वो कुछ महीनों के लिए कॉलेजियम में शामिल होंगे. हालांकि, जोसफ के चीफ जस्टिस बनने की संभावना पहले भी नहीं थी. क्योंकि उनसे उम्र में करीब 17 महीने कम जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ काफी पहले से सुप्रीम कोर्ट जज हैं. यानी वो जस्टिस चंद्रचूड़ के चीफ जस्टिस रहते रिटायर हो जाएंगे.

क्या जानबूझ कर अनदेखी की गई? ऐसे में मुख्य दिक्कत यही है कि बेंच की अध्यक्षता करने का मौका उन्हें देर से मिलेगा. लेकिन सरकार की तरफ से वरिष्ठता का क्रम निर्धारित करने को अदालती गलियारों में गंभीरता से लिया जा रहा है. माना जा रहा है कि जब जनवरी में जोसफ का नाम भेजा गया और जुलाई में इसे दोहराया गया तो वरिष्ठता में उन्हें ऊपर रखा जाना चाहिए था. भले ही कॉलेजियम ने ऐसा लिखित में न दिया हो, पर यही उसकी भावना थी, जिसकी सरकार ने जानबूझकर कर अनदेखी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget