एक्सप्लोरर

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एक और मामला

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रश्मि जब SID चीफ थीं तब उन्होंने गलत तरीकों का इस्तेमाल करके कुछ फोन टैप करवाए थे और उनका यह करना गलत था. इन आरोपों की जांच के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वरिष्ठ IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला की मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है. कुछ दिनों पहले उनके खिलाफ महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने FIR दर्ज की थी और अब ऐसा ही मिलता जुलता एक और मामला उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की आरोप है कि रश्मि जब SID की चीफ थीं तब उन्होंने गलत तरीकों का इस्तेमाल करके कुछ फोन टैप करवाए थे और उनका यह करना गलत था. इन आरोपों की जांच करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

टेलीग्राफिक एक्ट और अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है मामला

सूत्रों ने बताया की शुक्ला के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 166 और टेलीग्राफिक एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बताया की आरोप है कि जब रश्मि एसआईडी प्रमुख थीं तभी उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर अवैध रूप से कुछ फोन की टैपिंग करवाई थी.

आपको बता दें की शुक्ला के खिलाफ 26 फरवरी को भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुणे पुलिस आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 2015 और 2019 के बीच राजनेताओं के फोन की कथित अवैध टैपिंग के लिए FIR दर्ज की गई थी.

हाईकोर्ट ने दी है राहत

जिसके बाद रश्मि शुक्ला ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसी याचिका की सुनवाई के दौरान मुंबई हाई कोर्ट ने रश्मि को राहत देते हुये उनके खिलाफ 25 मार्च तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए हैं.

शुक्ला फिलहाल हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं. शुक्ला ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने वकील समीर नांगरे के माध्यम से याचिका दायर की थी. FIR रद्द करने की मांग करते हुए शुक्ला ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें मामले में 'झूठा फंसाया जा रहा है' और वह 'राजनीतिक वेंडेटा' की शिकार थीं.

Ukraine Russia War: चीन बोला- हम पर निष्क्रियता का आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा अमेरिका, ये पाखंड है

Ukraine Russia War: यूक्रेन में घमासान, जानें पिछले 9 दिनों से जारी इस युद्ध में रूसी सेना का कितना हुआ नुकसान?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
Parimatch Online Betting: परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
Hyderabad Congress: हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा
हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget