एक्सप्लोरर

Security To BJP Leaders: पंजाब से लेकर यूपी तक 18 बीजेपी नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, एसपी बघेल को CISF देगी सिक्योरिटी

Security To BJP Leaders: गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पंजाब और उत्तर प्रदेश के करीब 18 बीजेपी नेताओं को सुरक्षा प्रदान की है.

Security To BJP Leaders: गृह मंत्रालय ने पंजाब और उत्तर प्रदेश के करीब 18 बीजेपी नेताओं को सुरक्षा प्रदान की है. केंद्र में एसपी सिंह बघेल की गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई है. एसपी सिंह बघेल को Z कैटेगरी की सुरक्षा पिछले सप्ताह दी गई थी जिसके बाद अब बघेल को CISF सुरक्षा दी जाएगी. बता दें, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के अत्तिकुल्लापुर गांव के पास मंगलवार शाम को केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल के काफिले पर पथराव और लाठियों से हमला किया गया.

एसपी बघेल करहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जहां से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा, “आज चुनाव प्रचार के दौरान, जब मैं कबराई से अत्तिकुल्लापुर होते हुए करहल जा रहा था, तभी रास्ते के बीच में अचानक कुछ लोग खेतों से निकल आए और हमला कर दिया. जब उन्होंने हमला किया तो वे 'अखिलेश भैया जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे. उनके पास लाठी और लोहे की छड़ें थीं.” बता दें अब एसपी सिंह बघेल को CISF सुरक्षा दी जाएगी.

वहीं, पंजाब के कई नेताओं और बीजेपी कैंडिडेट को Y कैटेगरी और X कैटेगरी की CRPF की सुरक्षा दी गई है. UP के कई नेताओं को भी सुरक्षा गृह मंत्रालय ने दी है इसमें ज्यादातर छोटे नेता और बीजेपी के चुनावी कैंडिडेट है. बताते चले, पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है. वहीं वोटों की काउंटिंग 10 मार्च को होगी. 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 

यह भी पढ़ें.

‘अच्छा नहीं है, यूं अवाम की आंखों में सैलाब का आना’... Akhilesh Yadav का Yogi सरकार पर बड़ा निशाना

Punjab Election: 700 साल पुराने संत के हाथ पंजाब में सत्ता की चाभी? जाने कैसे बदल रहे हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget