एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, पिछले करीब 24 घंटे से ऑपरेशन जारी

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबहको कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में कल सुबह से चल रहे मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए. मुठभेड़ में एक सेना के, दो सीआरपीएफ के और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शहीद हुए हैं. इस दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई. मुठभेड़ में सेना के सात और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सुबह कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.

अधिकारियों ने बताया कि दिन में कई बार बीच-बीच में गोलीबारी बंद हुई लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी एक घर की ओर बढ़े तो आतंकवादियों ने फिर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इसी घर में आतंकवादी छिपे हुए थे. अभी फायरिंग रुकी हुई है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गये जिनमें से पांच की मौत हो गयी. मुठभेड़ स्थल के पास ही युवाओं के एक समूह और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई.

इस बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार को राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर चार सेक्टरों में गोलाबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक सप्ताह में 60 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, पाक ने 7 दिनों में 60 बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामूला जिलों में 70 असैन्य और सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए. मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर पांच किलोमीटर के दायरे में शैक्षिक संस्थानों को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया है. उन्होंने सीमा पर रहने वाले सभी निवासियों से अपने घरों के भीतर रहने के लिए कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget