एक्सप्लोरर

USA: खालिस्तान समर्थकों के हमले की आशंका, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Indian Embassy: खालिस्तान समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय मिशन के बाहर प्रदर्शन की योजना बनाई है, जिसके चलते संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Indian Embassy In USA: खालिस्तान समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय मिशन के बाहर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है, जिसके चलते संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

इससे पहले जुलाई महीने में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी. हालांकि, सैन फ्रांसिस्को अग्निशमन विभाग ने उसे तुरंत बुझा दिया था. इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था और न ही किसी के हताहत होने की सूचना मिली थी.

मार्च में किया था वाणिज्य दूतावास पर हमला 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सैन फ्रांसिस्को की घटना की निंदा की थी और उसे बर्बरता करार दिया था. इसके अलावा इसी साल मार्च में भी एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था. 

अमेरिका में 'किल इंडिया' रैली
दरअसल, खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका में 'किल इंडिया' विरोध रैली की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह नीजर के नाम पर धन इकट्ठा करना था. निज्जर भारत में मोस्ट वांटेड था और भारत सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा भी की थी. उसे जून में कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई थी.

दूतावास के परिसर में लगाया था खालिस्तानी झंडा
विरोध प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने नारेबाजी की और पुलिस के बनाए अस्थायी सुरक्षा घेरे को भी तोड़ दिया था. इतना ही नहीं प्रदर्शकारियों ने वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर झंडे भी लगा दिए थे. हालांकि, वाणिज्य दूतावास कर्मियों ने इन झंडों को हटा दिया था.

कनाडा के भारतीय दूतावास पर हमला
गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक केवल अमेरिका में ही भारतीय दूतावास को निशाना नहीं बना रहे हैं, बल्कि वे ब्रिटेन और कनाडा के दूतावास पर हमला कर रहे हैं, जिससे इन देशों में रहने वाली भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- India-China Tension: भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की बैठक, LAC पर सैनिकों की वापसी पर भी हुई बात, इन मुद्दों को लेकर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget