एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 15 नक्सली ढेर

राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अभियान नक्सल विरोधी बड़े अभियानों में से एक था, यहां एक मुठभेड़ में 15 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घने जंगल में आज सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में कम से कम 15 नक्सलियों को मार गिराया. राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल रोधी अभियान) डी एम अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अभियान नक्सल विरोधी बड़े अभियानों में से एक था, यहां एक मुठभेड़ में 15 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. इस मुठभेड़ में एक महिला समेत दो घायल नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया.

अवस्थी ने बताया कि दक्षिणी सुकमा के दो नक्सली शिविरों के बारे में मिली खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों के दो दल कल शाम विभिन्न मार्गों से जंगल में भेजे गए थे. सुरक्षा बलों के दलों में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और उसकी विशेष इकाई कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूशन एक्शन (सीओबीआरए) शामिल थे. गश्ती दलों की टीमों में से एक ने नाल्काटोंग गांव के जंगल में सुबह एक माओवादी शिविर देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी घेराबंदी की. गश्ती दल में एसटीएफ के करीब 200 कर्मी शामिल थे. उन्होंने बताया कि नक्सलियों और गश्ती दलों के बीच आंधे घंटे तक गोलीबारी हुई.

पुलिस महानिदेशक ने आगे बताया कि गोलीबारी रूकने के बाद 15 माओवादियों के शव और 16 हथियार सहित 315 बोर और 12 बोर की गन मुठभेड़ स्थल से बरामद की गयीं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा क्षेत्रीय समिति का एक सदस्य और एक घायल महिला नक्सली को मुठभेड़ स्थल से गिरफ्तार किया गया. महानिदेशक ने बताया कि मारे गए नक्सली दक्षिणी सुकमा के कोंटा, गोलापल्ली और भेजी के अलग-अलग सक्रिय संगठनों के सदस्य थे.

मारे गए नक्सलियों में अतिवादी संगठन का कमांडर विंजाम हुंगा भी शामिल है. वहीं मारे गए अन्य 14 नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घायल नक्सिलयों को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य गश्ती दल जिन्होंने भेजी क्षेत्र में अभियान चलाया हुआ है, वह अब भी जंगल के भीतर हैं और उनका अभियान जारी है.

अवस्थी ने बताया कि निकटतम जंगल क्षेत्रों की गहन तलाश भी जारी है. उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 86 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं. राज्य के बीजापुर जिले में 19 जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget