एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकियों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Terrorist Attack: इस इलाके में पिछले तीन हफ्तों में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है. हाल में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार जवान शहीद हो गए थे.

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के कृष्णाघाटी इलाके में शुक्रवार (12 जनवरी) को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग कर दी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर लिखा, ''आज (12 जनवरी) लगभग 18:00 बजे, कृष्णाघाटी, पुंछ सेक्टर के पास एक जंगल से संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिले पर गोलीबारी की गई. हमारे सैनिकों में कोई हताहत नहीं हुआ. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान जारी है.''

हाई रैंकिंग ऑफिसर पुंछ में ही थे

अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को वापस कैंप में ले जा रहे थे. सेना के काफिले पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत हाई रैंकिंग ऑफिसर बार-बार होने वाले आतंकी हमलों से निपटने के लिए रणनीति बनाने के लिए पुंछ में हैं.

नए साल में आतंकवाद विरोधी अभियान योजना तैयार करने के लिए उपेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद यह घटना सामने आई है.

ग्रामीणों की मौजूदगी के कारण सैनिकों ने रोकी गोलीबारी- उत्तरी कमान

भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने X पर जानकारी साझा की है कि सतर्क जवानों ने अभ्यास और प्रक्रियाओं का पालन किया और ग्रामीणों की मौजूदगी के कारण गोलीबारी रोक दी. उत्तरी कमान ने कहा कि सेना और पुलिस का साझा अभियान जारी है.

21 दिसंबर को आतंकी हमले में शहीद हो गए थे चार जवान

इससे पहले पिछले महीने 21 दिसंबर को पुंछ जिले में ही आतंकियों ने घात लगाकर सेना के दो वाहनों पर हमला कर दिया था, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए थे. हमला उस वक्त किया गया था जब वाहनों से जवानों को घेरा और तलाशी अभियान स्थल के लिए ले जाया जा रहा था.

आतंकियों ने सूरनकोट पुलिस थाने के अंतर्गत धेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर एक अंधे मोड़ पर दिन के करीब पौने चार बजे हमला किया था, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली थी.

यह भी पढ़ें- वायुसेना के An-32 एयरक्राफ्ट का मलबा बंगाल की खाड़ी में मिला, साढ़े 7 साल पहले 29 लोगों के साथ हुआ था लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget