एक्सप्लोरर

बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत, दुश्मन की परमाणु मिसाइल को ट्रैक करने वाला सीक्रेट युद्धपोत तैयार

इस ओसियन सर्विलांस वैसल को हिंदुस्तान शिपर्याड ने साल 2014 में बनाना शुरू किया था. इसे शिपयार्ड ने 'वीसी11184' नाम दिया थापिछले साल अक्टूबर में शिपयार्ड ने इसे एसएफसी को सौंप दिया था. ये वो समय था जब भारत का चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में टकराव चल रहा था.

नई दिल्ली: भारत ने दुश्मन की परमाणु मिसाइल को ट्रैक करने वाला एक सीक्रेट युद्धपोत तैयार किया है. डीआरडीओ और एनटीआरओ की मदद से इस सर्विलांस-वैसल को विशाखापट्टनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया है. इसे ओसयिन सर्विलांस वैसल का नाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान शिपयार्ड ने इस बेहद ही खास युद्धपोत को देश की स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) को सौंप दिया है. माना जा रहा है कि पिछले साल अक्टूबर में शिपयार्ड ने इसे एसएफसी को सौंप दिया था. ये वो समय था जब भारत का चीन के साथ पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी पर टकराव चल रहा था.

परमाणु मिसाइल के एक्टिवेट होने पर जारी करता है अलर्ट

इस ओसियन सर्विलांस वैसल को हिंदुस्तान शिपर्याड ने साल 2014 में बनाना शुरू किया था. इसे शिपयार्ड ने 'वीसी11184' नाम दिया था और इसे बनाने का मकसद समंदर में दुश्मन की न्युक्लिर मिसाइलों को ट्रेक करना था. जैसे ही दुश्मन देश समंदर में परमाणु मिसाइल को एक्टिवेट करता है तो ये युद्धपोत तुरंत अलर्ट जारी कर सकता है.

युद्धपोत को तैयार करने वाला भारत दुनिया का पांचवा देश

इस युद्धपोत को तैयार करने वाला भारत दुनिया का पांचवा देश है. भारत से पहले अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के जंगी बेड़े में इस तरह का सर्विलांस युद्धपोत है. हालांकि, ये एक क्लासीफाइड प्रोजेक्ट है और सीधे एसएफसी के अंतर्गत आता है इसीलिए इस युद्धपोत के बारे में बेहद कम ही जानकारी मौजूद है और ना ही इस पर सरकार और रक्षा-क्षेत्र से जुड़े अधिकारी बात करते हैं.

सीधे प्रधानमंत्री कार्यलाय के अधीन आता है एसएफसी कमान

गौरतलब है कि एसएफसी कमान सीधे प्रधानमंत्री कार्यलाय (पीएमओ) के अधीन है और इसमें सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के सैन्य अधिकारी शामिल होते हैं. लेकिन पहली बार ओसियन सर्विलांस वैसल में एनटीआरओ यानि नेशनल टेक्नोलोजी रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के टेक्निकल-अधिकारी भी तैनात रहेंगे. बेहद गोपनीय जहाज होने के चलते ही इसके एसएफसी में शामिल होने का कोई विधिवत आयोजन नहीं किया गया.

सार्वजनिक जानकारी के मुताबिक, वीसी11184 करीब 175 मीटर लंबा है और इसका वजन करीब 1500 टन है. इस पर एक हेलीकॉप्टर भी तैनात रहेगा. जहाज पर नौसेना के 300 अधिकारी और नौसैनिक तैनात रहेंगे. जहाज में खास आएसा रडार, सेंसर और एंटीना लगे हैं.

यह भी पढ़ें-

एंटीलिया केस में खुलासा: चोरी नहीं हुई थी स्कॉर्पियो, सचिन वाजे की पार्किंग में खड़ी थी- सूत्र

Bengal Elections: ममता को लेकर BJP का प्लान, नेताओं को सीएम पर निजी टिप्पणी नहीं करने की दी नसीहत

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget