एक्सप्लोरर

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 300 से ज्यादा नये मामले, दो महीने बाद संक्रमण दर 0.60 फीसद दर्ज हुई

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, मृत्यु और रिकवर हुए लोगों की संख्या जारी की है. आंकड़ों के मुताबिक, लगातार दो दिनों से 300 से ऊपर संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं.

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी है. शनिवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा नये मामले सामने आये. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घन्टे में कोरोना के 321 नए मामले उजागर हुए हैं, जबकि शुक्रवार को 312 नये मामले सामने आये थे. इससे पहले 14 जनवरी को कोरोना संक्रमण के 340 मामले दर्ज किये गये थे.

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6,40,815 पर पहुंच गया है, इसके साथ ही कोरोना की संक्रमण दर भी बढ़कर 0.60 फीसदी हो गई है. इससे पहले 9 जनवरी को संक्रमण की दर 0.65 फीसदी रिकॉर्ड की गई थी. 9 जनवरी के बाद से ये पहली बार है जब संक्रमण दर 0.60 फीसदी के स्तर तक पहुंची, वहीं, कोरोना के एक्टिव मरीजों की दर 0.27 फीसदी हो गई है और रिकवरी दर घटकर 98.01 फीसदी पर आ गया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण से होनेवाली वर्तमान मृत्यु दर 1.7 फीसदी है.

बीते 1 हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस के आंकड़े

27 फरवरी- नये मामले- 243, संक्रमण दर- 0.36 फीसद, 28 फरवरी- नये मामले- 197, संक्रमण दर- 0.34 फीसद, 1 मार्च- नये मामले- 175, संक्रमण दर- 0.44 फीसद, 2 मार्च- नये मामले- 217, संक्रमण दर- 0.33 फीसद, 3 मार्च- नये मामले- 240, संक्रमण दर- 0.35 फीसद, 4 मार्च- नये मामले- 261, संक्रमण दर- 0.39 फीसद, 5 मार्च- नये मामले- 312, संक्रमण दर- 0.53 फीसद, 6 मार्च- नये मामले- 321, संक्रमण दर- 0.60 फीसद रहे.

पिछले 24 घन्टे में कोरोना से 320 मरीज ठीक

दिल्ली में पिछले 24 घन्टे के दौरान कोरोना संक्रमण से एक शख्स की मौत दर्ज की गई है और मौत का कुल आंकड़ा 10,919 पर पहुंच गया है. दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घन्टे में कोरोना से ठीक होनेवाली मरीजों की संख्या 320 है. कुल मिलाकर कोरोना से अब तक ठीक होनेवालों की तादाद 6,28,117 हो गई है. लगातार दूसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 1779 रिकॉर्ड किए गए और होम आइसोलेशन में 879 मरीज रह रहे हैं. जांच की संख्या बीते 24 घन्टे के कुल 53,062 हैं, उनमें से 28,685 RT-PCR से टेस्ट हुए, जबकि 24,377 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं. दिल्ली में कुल टेस्ट का आंकड़ा 1,27,34,503 हो गया है. मौजूदा कंटेंमेंट जोन्स की संख्या 562 है.

कोरोना अपडेट: लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा आए केस, अबतक 2 करोड़ को लगा टीका

कोरोना काल में डिजिटल हुआ दिल्ली का पुस्तक मेला, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget