एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा आए केस, अबतक 2 करोड़ को लगा टीका

Coronavirus Cases India Updates: देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.41 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस 1.61 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 12वां स्थान है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है. लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में 18,711 हजार नए कोरोना केस आए और 100 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 14,392 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 18,284 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 10 हजार 799 हो गए हैं. कुल एक लाख 57 हजार 756 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 8 लाख 68 हजार 520 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 84  हजार 523 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले 22 लाख के पार महाराष्ट्र में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक नए मरीज सामने आने से संक्रमितों की संख्या 22,08,586 तक पहुंच गयी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विदर्भ, पुणे और मुम्बई में तेजी से नए मामले सामने आने से पिछले 13 दिनों में एक लाख मामले जुड़े हैं. राज्य में 10,187 नए मामले सामने आए. वहीं, 47 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 52440 हो गई.

2 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 6 मार्च तक देशभर में 2 करोड़ 9 लाख 22 हजार 344 स्वास्थ्यकर्मियों, बुजुर्गों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 14 लाख 24 हजार 693 लोगों को टीका लगा.

वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. जबकि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके लगाने की शुरुआत दो फरवरी को हुई थी. 1 मार्च से बुजुर्गों और 45 से 59 साल तक के गंभीर मरीजों को कोरोना का टीका लगाने का सिलसिला शुरु हुआ था.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 6 मार्च तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22 करोड़ 14 लाख 30 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.37 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 100 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 12वें स्थान पर आ गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- UP बना देश का पहला राज्‍य, जहां 20 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका

कोरोना वैक्सीन का डोज लेने पर आलोचकों ने सैफ अली खान को जमकर लताड़ा, पूछा- क्या वो 60 साल के हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget