एक्सप्लोरर

India-Australia virtual summit: PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के बीच होगी वार्ता, यूक्रेन के हालात पर भी करेंगे चर्चा

स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि शिखर वार्ता के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत करने के साथ-साथ नए आर्थिक अवसर तलाशने पर भी चर्चा होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ 21 मार्च को दूसरी इंडिया-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे. दोनों नेताओं के बीच इस दौरान यूक्रेन के हालात पर भी चर्चा होगी. ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी ऑनलाइन शिखर वार्ता के दौरान यूक्रेन के मौजूदा हालात और इसके हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में चर्चा होगी.

स्कॉट मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि शिखर वार्ता के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत करने के साथ-साथ नए आर्थिक अवसर तलाशने पर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन के मौजूदा हालात और इसके हिंद-प्रशांत क्षेत्र और म्यांमा पर पड़ने वाले प्रभाव समेत क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे."

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध पारस्परिक समझ और विश्वास पर आधारित हैं और हिंद-प्रंशात क्षेत्र पर दोनों पक्षों का समान दृष्टिकोण है.

यूक्रेन पर रूस का हमला जारी

रूसी फौज ने यूक्रेन के शहरों पर अपने हमले जारी रखे और राजधानी कीव और पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी इलाकों पर मिसाइलें दागी और तोपों से बमबारी की. वहीं, विश्व के नेताओं ने स्कूल, अस्पताल और रिहायशी इलाकों जैसे असैन्य लक्ष्यों पर रूस के बार-बार हमलों की जांच को लेकर जोर दिया.

यूक्रेन में लवीव के मेयर एंड्री सदोवयी ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर कहा कि सैन्य विमानों की मरम्मत करने वाले एक कारखाने पर कई मिसाइलें दागी गई हैं. उन्होंने बताया कि इसी के साथ बसों की मरम्मत करने वाला एक कारखाना क्षतिग्रस्त हो गया है. क्षेत्र के गवर्नर एम कोज़ीतस्की ने बताया कि हमले में एक शख्स जख्मी हुआ है.

Punjab: शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर नकवी तक राजनेताओं ने कैसे मनाई होली, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget