एक्सप्लोरर

9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे नरेंद्र मोदी...शहबाज शरीफ के बुलावे पर क्या है PM का प्लान? आया ये अपडेट

SCO Summit: पाकिस्तान ने शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्लामाबाद आने का न्योता दिया है.

SCO Summit: पाकिस्तान में इस साल एससीओ की मीटिंग होनी है. इस्लामाबाद में यह बैठक 15-16 अक्टूबर को होगी. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए उनके समकक्ष शहबाज शरीफ ने न्यौता भेजा है. हालांकि, सूत्रों के हवाले से मिली अब तक की जानकारी के हिसाब से पीएम मोदी के वहां जाने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी की जगह वहां विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर जाएंगे या फिर कोई और हिस्सा लेगा? न ही इस पर कोई फैसला हुआ है और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि की गई है.  

अंग्रेजी अखबार 'टीओआई' की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने अभी तक सीएचजी बैठक के लिए एससीओ प्रोटोकॉल के अनुसार दिए गए निमंत्रण पर फैसला नहीं लिया है. जम्मू में हुए हालिया आतंकवादी हमले पाकिस्तान में किसी भी उच्च-स्तरीय मंत्री-स्तरीय यात्रा के खिलाफ काम करेंगे. पिछले महीने कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लेकर कहा था कि उसने इतिहास से कुछ भी नहीं सीखा है और वो आतंकवाद और छद्म युद्ध के जरिए जुड़े रहने की कोशिश कर रहा है.

पाकिस्तान ने PM मोदी को SCO मीटिंग के लिए भेजा बुलावा

पाकिस्तान ने शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट समिट के लिए पीएम मोदी को इस्लामाबाद आने का न्योता दिया है. इस दौरान भारत के अलावा संगठन के दूसरे सदस्य देशों के हेड ऑफ गवर्नमेंट को भी न्योता दिया गया है. वैसे, तीन-चार जुलाई को कजाकिस्तान में एससीओ समिट हुई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने हिस्सा नहीं लिया था. उनकी जगह तब विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां शरीक हुए थे, जबकि नरेंद्र मोदी आखिरी बार 2015 में पाकिस्तान गए थे. 
 
जानिए भारत के लिए क्यों जरूरी है SCO?
 
एससीओ मध्य एशिया में शांति और सभी देशों के बीच सहयोग बनाए रखने के लिए बनाया गया संगठन है. जिसमें पाकिस्तान, चीन रूस भी इसके सदस्य हैं. ऐसे में एससीओ भारत को आतंकवाद से लड़ाई और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराता है. सेंट्रल एशिया में दुनिया के कच्चे तेल और गैस का करीब 45% भंडार मौजूद है, जिसका इस्तेमाल ही नहीं हुआ है. इसलिए भी ये देश भारत की एनर्जी जरूरतों को पूरा करने के लिए आने वालों सालों में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं. ऐसे में भारत सरकार की नजरें एससीओ सम्मेलन के दौरान इन सेंट्रल एशियाई देशों के साथ अपने संबंध और मजबूत करने पर रहेंगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget