एक्सप्लोरर

SCO Summit: एससीओ की समरकंद बैठक में साझेदारी के 30 करारनामों पर लगेगी मुहर

SCO Summit 2022: पीएम नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर बैठक में शामिल होने के लिए उज्बेकिस्तान के समरकंद गुरुवार देर शाम तक पहुंचेंगे.

SCO Summit 2022: उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15-16 सितंबर को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन शिखर बैठक ((SCO) इस क्षेत्रीय संगठन का चेहरा और दायर दोनों बदल देगी. इस मीटिंग के साथ एससीओ में हो रही ईरान की एंट्री और डायलॉग पार्टनर के तौर पर चार अरब देशों समेत 6 देशों  के दाखिले से यह दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय सहयोग संगठन बन जाएगा जिसमें कि पूर्वी एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया और मध्य-पूर्व एशिया के देशों की नुमाइंदगी होगी. 

इस बैठक के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. चीन, ईरान और मंगोलिया के राष्ट्राध्यक्ष उज्बेकिस्तान पहुंच चुके हैं. वहीं, बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर की देर शाम तक समरकंद पहुंचेंगे. बैठक में 15 देशों के प्रमुख शामिल होंगे. आयोजनों की शुरुआत गुरुवार शाम से ही हो जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी शिखर बैठक से पहले आयोजित नेताओं के रात्रिभोज और उनके स्वागत में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे.

किसके साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है?
समरकंद में अभी तक पीएम नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय मुलाकातों के एजेंडा में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ बैठक तय है लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात को लेकर दोनों तरफ से चुप्पी बरती जा रही है. शंघाई सहयोग संगठन के शिखर बैठक के दौरान दोनों नेता (चीन राष्ट्रपति और भारत पीएम) 16 सितंबर को करीब 6 घंटे तक साथ होंगे. ऐसे में पुल-असाइड-मीटिंग यानी मुख्य बैठक के दौरान ही कुछ देर की अलग मुलाकात और बातचीत की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है.

इस बीच शंघाई संहयोग संगठन की बैठक के लिए 30 से अधिक दस्तावेजों पर दस्तखत की उम्मीद है. इसमें विशेष रूप से 2023-2027 के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच अच्छे पड़ोसी, मित्रता और सहयोग पर आधारित एक समझौते पर हस्ताक्षर होना है. इसे समरकंद स्पिरिट घोषणा का नाम दिया जा रहा है. इसके अलावा राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक बैठक के बाद जिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की उम्मीद है, उनमें  क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा, सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित करने, परिवहन लिंक को मजबूत करने और सांस्कृतिक संवाद को गहरा करने के लिए साझेदारी जैसे मुद्दे शामिल है.

समरकंद की बैठक में जहां ईरान को एससीओ सदस्य देश के तौर पर शामिल करने के करारनामे पर मुहर लगेगी. वहीं, अरब लीग, संयुक्त राष्ट्र संघ के ईएससीएपी और यूनेस्को जैसे संगठनों को भी डायलॉग पार्टनर के तौर पर शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

गिरफ्तारी की मांग, तालिबान सरकार को चिट्ठी... SCO सम्मेलन से पहले जैश सरगना मसूद अजहर पर पाक की नई पैंतरेबाजी

SCO Summit: समरकंद में रूस के राष्ट्रपति पुतिन करेंगे युक्रेन युद्ध के दाग धोने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget