एक्सप्लोरर

SCO Meet: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की मौजूदगी में राजनाथ सिंह बोले- आतंकवाद का समर्थन करना मानवता के खिलाफ

तजाकिस्तान की राजधानी दुसांबे में एससीओ देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने ये बात कही. एससीओ संगठन में भारत और पाकिस्तान सहित कुछ आठ देश शामिल हैं.

SCO Defence Ministers Meet: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की मौजदूगी में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंतकवाद को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. राजनाथ सिंह तजाकिस्तान की राजधानी दुसांबे में एससीओ-देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे. राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी तरह का आतंकवाद और आतंक को समर्थन करना फिर चाहे वो सीमा-पार से आतंकवाद हो या किसी और तरह से, और फिर चाहे वो कोई भी हो किसी भी इरादे से करता है, वो मानवता के खिलाफ अपराध करता है. रक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एससीओ के देश यूरेशियन महाद्वीप का करीब तीन-पांचवें हिस्से को कवर करता है और हमारी पृथ्वी की लगभग आधी आबादी शामिल है. ऐसे में ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक स्थिर और सुरक्षित क्षेत्र बनाने में योगदान दें. उन्होनें कहा कि इसी भावना से अफगानिस्तान की मदद करता है, जो दशकों से हिंसा और तबाही का सामना कर रहा है. अब तक भारत ने अफगानिस्तान में 500 परियोजनाएं पूरी की है और 3 बिलियन डॉलर की कुल विकास सहायता दी है.

शंघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन यानि एससीओ संगठन में भारत‌ और पाकिस्तान के अलावा रूस, चीन, तजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और कजाकिस्तान सहित कुल 8 देश हैं. कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की गैर-पारंपरिक खतरों के लिए भी सभी देशों को तैयार रहना होगा. उन्होनें कहा कि इसी तरह से जलवायु परिवर्तन, फूड-सिक्योरिटी और वॉटर-सिक्योरिटी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समस्याएं पैदा कर सकती हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में कोरोना महामारी से लड़ने में देश की सेनाओं और डीआरडीओ की एक अहम भूमिका रही है. इसके अलावा भारत ने दुनिया-भर के देशों की महामारी से लड़ने में मदद की. भारत ने 90 देशों को करीब 6.6 करोड़ कोरोना-वैक्सीन की डोज़ मुहैया कराईं.

रफाल फाइटर जेट की दूसरी स्कॉवड्रन बंगाल के हासिमारा में तैयार, पूर्वी सीमाओं की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget